Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
समाहरणालय, सीतामढ़ी जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–30 सितंबर 2026 जिलाधिकारी ने सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), बाजपट्टी का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से संवाद कर लिया फीडबैक जिले के सभी 21 मॉडल विद्यालयों में बुधवार को शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत नामित नोडल पदाधिकारी अपने-अपने विद्यालयों में पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता की। इस दौरान विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेने के साथ-साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। अभिभावक-छात्र संवाद कार्यक्रम, शैक्षणिक जागरूकता गतिविधियों एवं अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी,…
प्रेस विज्ञप्ति 30 सितंबर 2026 तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने की विभिन्न कोषांगों की बैठक। उक्त निर्वाचन के सफल संचालन के बाबत मतदान केंद्रों की व्यवस्था से लेकर मतदान कर्मियों की तैनाती, प्रशिक्षण, मतपेटिका, निर्वाचन सामग्री, वाहन और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन तक की जिम्मेदारी 11 अलग-अलग कोषांगों को सौंपी गई है।आज सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने उक्त निर्वाचन से संबंधित अब तक की तैयारियों की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़ा कोई भी काम अंतिम समय के भरोसे नहीं छोड़ा जाए…
मधुबनी, 29 सितंबर 2026: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी में स्टार्टअप सेल स्टार्टअप बिहार, उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार स्टार्टअप नीति-2022 के अंतर्गत आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को कॉलेज के सेमिनार हॉल में स्टार्टअप बूटकैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नवोदित उद्यमियों के बीच नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना तथा उन्हें अपने व्यावसायिक विचारों को एक व्यवहारिक एवं टिकाऊ स्टार्टअप में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अमित विक्रम भारद्वाज, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (DIC), मधुबनी ने की। कार्यक्रम में प्रो. राणा…
सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास पर हुई चर्चा बथनाहा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बथनाहा विधानसभा क्षेत्र के मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सीतामढ़ी के जिला महामंत्री श्री चुनचुन सिंह रहे। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों का जायजा लेते हुए बच्चों एवं लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर श्री चुनचुन सिंह ने बच्चों एवं लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान तक रहने वाले लोगों को…
समाहरणालय, सीतामढ़ी जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 29 सितंबर 2026 जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रीगा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुप्पी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक संसाधनों तथा स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी, एक्स-रे कक्ष, दवा वितरण केंद्र सहित अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से अस्पताल में उपलब्ध जांच एवं उपचार की सुविधाओं तथा उनके संचालन…
समाहरणालय, सीतामढ़ी जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 29 सितंबर 2026 राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन एवं जनहितकारी योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा आज रीगा एवं सुप्पी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित प्रशासनिक कार्यों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आमजन से संबंधित सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। रीगा एवं सुप्पी में जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकासात्मक एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि…
सीतामढ़ी। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निरंतर सुधार में प्रभावी दवा आपूर्ति एवं सप्लाई चेन प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी दिशा में सीतामढ़ी जिले में दवा प्रबंधन और सप्लाई चेन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर पहल की जा रही है। सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉ. आर.के. यादव के नेतृत्व में सदर अस्पताल सीतामढ़ी में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, अस्पताल प्रबंधक विजय कुमार झा एवं पिरामल फाउंडेशन की टीम के सहयोग से मॉडल दवा भंडार की स्थापना की गई है। इस मॉडल स्टोर के माध्यम से दवाओं के सुरक्षित भंडारण, व्यवस्थित प्रबंधन, एक्सपायरी की निगरानी तथा FIFO (First…
सीतामढ़ी। शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में शहरी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ. आर.के. यादव ने किया। प्रशिक्षण में डुमरा, सुरसंड, बेलसंड, बैरगनिया एवं पुपरी के शहरी क्षेत्रों में कार्यरत आशा, एएनएम एवं चिकित्सा पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पीरामल फाउंडेशन की टीम ने टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था एवं प्रसव की पहचान और प्रबंधन, परिवार नियोजन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने…
🙏नामांकन सह आशीर्वाद समागम🙏 तिरहुत प्रमंडल के प्रिय स्नातक साथियों, इस अवसर तक की यात्रा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व, माननीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों से मिले विश्वास, सहयोग और स्नेह के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह नामांकन मेरे लिए केवल एक चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि तिरहुत के स्नातकों से निरंतर संवाद और उनके सार्वजनिक सरोकारों को प्रतिनिधित्व देने की जिम्मेदारी से जुड़ा अवसर है। रोजगार एवं बेहतर कैरियर अवसर, गुणवत्तापूर्ण उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षार्थियों से जुड़े विषय, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की न्यायोचित सेवा-संबंधी समस्याएँ तथा…
[28-09-2026 08:37 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम बना संबल, मधुबनी में तेजी से बढ़ी पहुंच एनीमिया मुक्त गर्भावस्था की दिशा में मधुबनी की पहल, 2,122 महिलाओं को मिला एफसीएम का लाभ ~~~ मधुबनी, 28 सितंबर। गर्भावस्था के दौरान खून की कमी यानी एनीमिया की गंभीर स्थिति से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम (फेरिक कार्बॉक्सीमाल्टोज) एक उपयोगी आयरन उपचार सुविधा है। चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार दिए जाने वाले एफसीएम से शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। इससे गंभीर एनीमिया वाली गर्भवती महिलाओं के…