Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    September 30, 2026

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर
    National

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    adminBy adminSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी

    जिला जनसंपर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक : 29 सितंबर 2026

     

    जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रीगा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुप्पी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक संसाधनों तथा स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी, एक्स-रे कक्ष, दवा वितरण केंद्र सहित अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से अस्पताल में उपलब्ध जांच एवं उपचार की सुविधाओं तथा उनके संचालन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मरीजों को आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए अनावश्यक रूप से इंतजार न करना पड़े।
    जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, जांच की सुविधा, उपचार की व्यवस्था तथा अस्पताल की अन्य सेवाओं के बारे में मरीजों से जानकारी प्राप्त की।
    दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवा एवं जांच की उपलब्धता तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं मरीज हितैषी बनाया जाए।
    उन्होंने विशेष रूप से इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तत्परता के साथ संचालित करने, आवश्यक दवाओं एवं जांच सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण आधारभूत कड़ी हैं। स्थानीय स्तर पर ही लोगों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    जिलाधिकारी ने दोनों प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार करते रहने का निर्देश दिया।
    निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ कमल सिंह, दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Bihar Health Department Bihar News CHC Riga CHC Suppi CHC रीगा CHC सुप्पी DM Hospital Inspection Emergency Services Health Center Inspection Health Services Hindi News Hospital Inspection Hospital Management Kamal Singh Latest Bihar News OPD Patient Care Riga Hospital Rural Healthcare Sitamarhi Administration Sitamarhi Breaking News Sitamarhi DM Sitamarhi Health News Sitamarhi Latest News Sitamarhi News Suppi Hospital Tanay Sultania अस्पताल निरीक्षण अस्पताल व्यवस्था इमरजेंसी सेवा एक्स-रे सुविधा कमल सिंह ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा जांच सुविधा जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया डीपीआरओ सीतामढ़ी तनय सुल्तानिया दवा उपलब्धता दवा वितरण केंद्र बिहार न्यूज बिहार स्वास्थ्य विभाग मरीजों की समस्या मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा रीगा अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामढ़ी सीतामढ़ी डीएम सीतामढ़ी न्यूज सुप्पी अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण स्वास्थ्य सुविधाएं स्वास्थ्य सेवाएं
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिलाधिकारी ने रीगा एवं सुप्पी के प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण
    Next Article मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद
    admin

    Related Posts

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    September 30, 2026

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने रीगा एवं सुप्पी के प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    सप्लाई चेन सुदृढ़ीकरण को लेकर सीतामढ़ी में 54 फार्मासिस्टों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    By adminSeptember 30, 20260

    मधुबनी, 29 सितंबर 2026: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी में स्टार्टअप सेल स्टार्टअप बिहार, उद्योग…

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने रीगा एवं सुप्पी के प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (918)
    • Breaking News (1,417)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (221)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?