Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने स्वयं केक काटकर बच्ची का किया स्वागत, बच्ची को सुरक्षित वातावरण एवं स्थायी विधिक परिवार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल ~~~ मधुबनी जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा की संवेदनशील पहल एवं त्वरित संज्ञान से एक नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण उपलब्ध कराया गया है। बच्ची को आज बिस्फी प्रखंड अंतर्गत औसी थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप से प्राप्त सूचना के आलोक में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधुबनी लाया गया। इस अवसर पर…
डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती लावारिस अवस्था में मिली नवजात बच्ची के प्रति जिला पदाधिकारी ने दिखाई संवेदनशीलता, बाल संरक्षण इकाई को तत्काल आवश्यक कार्रवाई का दिया निर्देश बच्चों को असहाय अवस्था में न छोड़े, किसी जरूरतमंद बच्चे की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को दें सूचना-डीएम ~~~ मधुबनी 10अक्टूबर,2026 बच्चों का जीवन अनमोल है और उनकी सुरक्षा, संरक्षण एवं बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी एवं कर्तव्य है। इसी मानवीय संवेदनशीलता एवं बाल संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय…
माननीय मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले के 5.25 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में 59.20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का किया अंतरण पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभुकों के खातों में अंतरित, जिलाधिकारी ने पेंशनधारियों को शुभकामनायें देते हुए उनके स्वस्थ,सुखी एवं खुशहाल जीवन की कामना की ~~~~~ मधुबनी, 10 दिसंबर 2026। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा आज पटना में आयोजित समारोह में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के बैंक खातों…
सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: आम लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा महंगा:डीएम; स्कूली वाहनों से लेकर निजी एंबुलेंस तक पर प्रशासन की कड़ी नजर ~~~ मधुबनी। 10 अक्टूबर,2026 सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित बनाने तथा आम लोगों को मोटर वाहन अधिनियम के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, वाहनों…
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के समापन दिवस पर मधुबनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पदक ~~~~~~ मधुबनी। प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन दरभंगा जिले में किया गया। प्रतियोगिता के समापन दिवस पर मधुबनी जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में मधुबनी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के दौरान जिले के खिलाड़ियों का उत्साह एवं प्रदर्शन सराहनीय रहा। वुशू प्रतियोगिता में…
आज दिनांक 10.10.2026 को महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात की अध्यक्षता में पुलिस दीदी की टीम की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं छात्राओं की आवाजाही वाले प्रमुख स्थलों पर नियमित गश्ती एवं सतत निगरानी रखने, महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, पुलिस…
झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रुपी सोरेन के निधन पर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत रुपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। स दौरान पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन तथा शोकाकुल परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का ढांढस बंधाया।पूर्व विधायक ने दिवंगत रुपी सोरेन की आत्मा की शांति के…
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एसआईआर की आड़ में विपक्षी दलों के वोट काटने का तोहमत लगाते हुए चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। वह नगर के इंग्लिश क्लब मैदान में शनिवार को आयोजित जॉब फेयर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने इस पूरे मामले को लोकतांत्रिक व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव से जुड़ा गंभीर सवाल बताते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब देश की जनता अपनी…
जायदाद विवाद ने खेत में खूनी रूप ले लिया। पहली पत्नी ने पुत्रियों व पुत्र संग मिलकर पति को बांका (धारदार हथियार) से मौत के घाट उतार दिया। बचाने आई दूसरी पत्नी पर भी प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो खेत में फसलों के बीच पसरे खून को देख सहम उठे। नेबुआ नौरंगिया थाना के गांव जगदीशपुर मदरहवा टोला में शनिवार सुबह सात बजे हुई इस वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने खून व घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य…
जम्मू-कश्मीर में सियासी टकराव तेज होने के आसार हैं। नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने शनिवार को उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए केंद्र शासित प्रदेश के हर जिले में आंदोलन का एलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं से बेपरवाह होकर सत्ता बचाने और प्रशासनिक फेरबदल में उलझी हुई है। भाजपा अब सड़कों पर उतरकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शर्मा ने बताया कि भाजपा के जिला अध्यक्षों और महासचिवों की बैठक में प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया…