Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
मधुबनी, 02 अक्टूबर, 2026 मधुबनी के तत्वावधान में उच्च माध्यमिक विद्यालय, नौआबाखर (हटनी) में गांधी जी के आदर्शों एवं स्वच्छता विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के विचारों से परिचित कराने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। झांकी के माध्यम से बच्चों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता संबंधी विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर…
*गांधी जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प* ~~~~ मधुबनी, 02 अक्टूबर, 2026 गांधी जयंती के अवसर पर वाट्सन मध्य विद्यालय, मधुबनी में शिक्षा विभाग की ओर से पौधरोपण एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा फलदार एवं फूलदार पौधे लगाए गए। पौधरोपण के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। मौके पर उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प एवं…
*जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एवं वाटसन मध्य विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग* ~~~~ मधुबनी, 02 अक्टूबर, 2026 मधुबनी, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, मधुबनी एवं वाटसन मध्य विद्यालय, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं ‘स्वच्छ भारत-सबल भारत’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय…
[03-10-2026 09:34 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: *स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ समापन, अब विशेष स्वच्छता अभियान के माध्यम से जारी रहेगा स्वच्छता का संकल्प* *जीवछ नदी पुनर्जीवन महाअभियान और स्वच्छता चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन रहेगा जारी* *स्वच्छता से जनआंदोलन तक का सफर, अब विशेष अभियान से आगे बढ़ेगा मधुबनी* ~~~~ मधुबनी, 02 अक्टूबर, 2026 जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान का आज समापन हो गया। इस अवधि में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जलस्रोतों के संरक्षण तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर…
समाहरणालय, सीतामढ़ी जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–02 अक्टूबर 2026 अगस्त –2026 की राजस्व रैंकिंग में सीतामढ़ी का राज्य में दूसरा स्थान। ADM—राजस्व राज्य में एक स्थान के सुधार के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचे,बेलसंड डीसीएलआर को राज्य में प्रथम स्थान जबकि पुपरी को 9 वां और सीतामढ़ी सदर को 16 वाँ स्थान। चोरौत अंचल को राज्य के दूसरा जबकि बैरगनिया अंचल को राज्य में चौथा स्थान। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा अगस्त— 2026 माह की राज्यस्तरीय रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें राजस्व संबंधित कार्यों के निष्पादन में सीतामढ़ी जिला को उल्लेखनीय एवं अप्रत्याशित सफलता प्राप्त हुई…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 02 अक्टूबर 2026 महात्मा गाँधी जी के विचार आज भी हैं प्रासंगिक और पथप्रदर्शक : उप विकास आयुक्त 🔹उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन एवं कार्य में आत्मसात करने का लें संकल्प। ♦️महात्मा गाँधी की 157 वीं जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा भारत की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। ♦️जिला मुख्यालय सीतामढ़ी के गांधी चौक अवस्थित गाँधी जी की प्रतिमा पर उप विकास आयुक्त श्वेता भारती के द्वारा माल्यापर्ण कर उन्हें शत-शत नमन किया गया। 🔹इस अवसर…
समाहरणालय, सीतामढ़ी जिला जन संपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 01 अक्टूबर 2026 ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान सीतामढ़ी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 01 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता से सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। परिहार प्रखंड में प्रखंड परिसर एवं बाजार क्षेत्र में स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मियों, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड…
समाहरणालय, सीतामढ़ी जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 01 अक्टूबर 2026 खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : जिलाधिकारी सीतामढ़ी के स्थानीय जानकी स्टेडियम में गुरुवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता–2026 का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्वेता भारती, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री आनंद कुमार सहित शिक्षा एवं खेल विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन 01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान जिले के…
समाहरणालय, सीतामढ़ी जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 01 अक्टूबर 2026 वृद्धजनों का सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : जिलाधिकारी अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर आज बुनियाद केंद्र, डुमरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त श्रीमती श्वेता भारती, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में वृद्धजन तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने खेलकूद, पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं उप विकास आयुक्त श्वेता भारती ने उपस्थित…
आज दिनांक 02.10.2026 को श्री संजीव कुमार सिंह, कमांडेंट, 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों में स्वच्छता शपथ एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं बलकार्मिकों को कमांडेंट महोदय द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में…