Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    [03-10-2026 09:49 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय ( U 14, 17, 19 ) खेल प्रतियोगिता मधुबनी जिला के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित किया गया,

    October 3, 2026

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर जिला गंगा समिति, नमामि गंगे

    October 3, 2026

    *गांधी जयंती पर वाट्सन मध्य विद्यालय में पौधरोपण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन, सामाजिक सरोकारों के प्रति किया जागरूक*

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता–2026 का जानकी स्टेडियम में हुआ भव्य शुभारंभ
    Bihar

    जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता–2026 का जानकी स्टेडियम में हुआ भव्य शुभारंभ

    adminBy adminOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी
    जिला जनसंपर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक : 01 अक्टूबर 2026

    खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : जिलाधिकारी

    सीतामढ़ी के स्थानीय जानकी स्टेडियम में गुरुवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता–2026 का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्वेता भारती, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री आनंद कुमार सहित शिक्षा एवं खेल विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    प्रतियोगिता का आयोजन 01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

    उद्घाटन समारोह में विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने आकर्षक एवं अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मार्च पास्ट के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना ने पूरे स्टेडियम के वातावरण को ऊर्जा और उमंग से भर दिया।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की महत्वपूर्ण पाठशाला है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने का साहस विकसित करता है।
    उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सहभागिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा जीत-हार से परे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
    जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें उचित मंच एवं अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीतामढ़ी के विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि इन प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन, बेहतर प्रशिक्षण और उचित अवसर प्रदान किया जाए।
    उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों से अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
    उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर बुनियाद केंद्र डुमरा में कार्यक्रम आयोजित, वृद्धजनों को किया गया सम्मानित
    Next Article ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान
    admin

    Related Posts

    [03-10-2026 09:49 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय ( U 14, 17, 19 ) खेल प्रतियोगिता मधुबनी जिला के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित किया गया,

    October 3, 2026

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर जिला गंगा समिति, नमामि गंगे

    October 3, 2026

    *गांधी जयंती पर वाट्सन मध्य विद्यालय में पौधरोपण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन, सामाजिक सरोकारों के प्रति किया जागरूक*

    October 3, 2026

    गांधी जयंती पर वाटसन मध्य विद्यालय में पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित*

    October 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    [03-10-2026 09:49 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय ( U 14, 17, 19 ) खेल प्रतियोगिता मधुबनी जिला के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित किया गया,

    By adminOctober 3, 20260

    [03-10-2026 09:49 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर जिला गंगा समिति, नमामि गंगे

    October 3, 2026

    *गांधी जयंती पर वाट्सन मध्य विद्यालय में पौधरोपण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन, सामाजिक सरोकारों के प्रति किया जागरूक*

    October 3, 2026

    गांधी जयंती पर वाटसन मध्य विद्यालय में पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित*

    October 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (939)
    • Breaking News (1,418)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (222)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?