सीतामढ़ी डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए समस्त जिलावासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई । भगवान भास्कर की रश्मियां आपके परिवार में खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आएं।
सीतामढ़ी पुलिस परिवार आप सभी जिलावासियों के सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में महापर्व छठ मनाने के लिए कटिबद्ध है।सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि घाटों पर प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाएं।”

आप सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
🙏 जय छठी मैया! जय सूर्यदेव! 🙏
[15/11, 6:48 pm] 😊saebar Police Media: छठ घाटों से लेकर प्रमुख मार्गों तक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सीतामढ़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित छठ महापर्व संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रतिबद्ध है।
[15/11, 10:09 pm] Social Media: छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के दौरान पुपरी थाना अंतर्गत बुधमन नदी छठ घाट पर मिले 04 वर्षीय भटके हुए बच्चे को पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर उन्हें सुपुर्द किया गया।
[16/11, 5:50 am] Social Media: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा–2026 के प्रातःकालीन अर्घ्य के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सीतामढ़ी पुलिस सभी छठ घाटों एवं प्रमुख मार्गों पर पूरी तत्परता और मुस्तैदी के साथ तैनात है।
