Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी समाधान तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार संबंधी सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से मधुबनी जिले में प्रथम “विद्यार्थी सहयोग शिविर” का आयोजन दिनांक 25 अगस्त 2026 को किया जाएगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित कुल 54 सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों में आयोजित होने वाले इस शिविर की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। विद्यार्थियों के हित में राज्य सरकार द्वारा की गई इस महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। यदि चतुर्थ…
राजनगर प्रखंड के भटसिमर गांव में आज कलाकार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बिहार के प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित श्री महेंद्र राम के गांव में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान रशनचौकी एवं *सखी-बहिनपा सहित विभिन्न लोक कला विधाओं से जुड़े कलाकारों को बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल तथा कलाकार पेंशन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कलाकारों को पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, कला प्रदर्शन से संबंधित प्रमाण-पत्र, फोटो एवं वीडियो अपलोड करने की प्रक्रिया के साथ-साथ कलाकार पेंशन योजना के लिए आवश्यक पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की भी…
पटना। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाले शिक्षा ऋण में कमी किए जाने की खबर तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता के दायरे को और बढ़ाया है। सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार अब 2 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं 2 लाख से 4 लाख तक की वित्तीय सहायता अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से ही 4…
नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने आज पदभार ग्रहण करने के उपरांत समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने राजस्व शाखा, जिला स्थापना शाखा, पंचायत शाखा, आपदा प्रबंधन शाखा, निर्वाचन शाखा, जिला नजारत, जन संपर्क प्रशाखा सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से शाखाओं में संचालित कार्यों तथा लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयीन कार्यों के समयबद्ध निष्पादन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा आम नागरिकों…
आम–आवाम के समस्याओं के निष्पादन के मद्देनजर पूरी संवेदनशीलता के साथ करें दायित्व का निर्वहन–जिलाधिकारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने…
जन्मदिन पार्टी में युवक ने छककर पी शराब, काफी देर तक सोकर नहीं उठा; पत्नी जगाने गई तो हो चुकी थी मौत
यमुनापार में बारा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में शराब पार्टी के बाद 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुंदरपुर निवासी स्व. मुन्नालाल के पुत्र रामराज के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। युवक की मौत को लेकर गांव में चर्चा है। बताया गया कि 20 अगस्त की रात रामराज के साढ़ू के घर जन्मदिन पार्टी थी। इसमें रामराज ने अपने रिश्तेदारों के साथ जमकर शराब पी। देर रात वह तीन रिश्तेदारों को लेकर अपने घर पहुंचा।…
पटना हाईकोर्ट ने दिव्यांग आश्रित बच्चों के हित में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पेंशनर माता-पिता के जीवित रहते ही दिव्यांग संतान का नाम पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) में दर्ज किया जा सकता है। इसके लिए माता-पिता की मृत्यु तक इंतजार करना जरूरी नहीं है। कोर्ट ने कहा कि पीपीओ में नाम दर्ज करना महज एक प्रशासनिक प्रक्रिया है। इससे दिव्यांग संतान को तत्काल पारिवारिक पेंशन का भुगतान शुरू नहीं होता। ऐसे में नाम दर्ज कराने के लिए माता-पिता की मृत्यु तक इंतजार कराना उचित नहीं माना जा सकता। 50 प्रतिशत दिव्यांग बेटे का नाम जोड़ने…
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। महंगाई की मार झेल रही आम जनता को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पहले चीनी के दाम में हुई बढ़ोतरी ने लोगों का बजट बिगाड़ा और अब प्याज की बढ़ती कीमत ने रसोई का जायका प्रभावित कर दिया है। अल्मोड़ा के बाजार में पिछले पांच दिन में प्याज के दाम में 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। पांच दिन पहले तक 40 रुपये किलो बिक रहा प्याज अब 60 रुपये किलो पहुंच गया है। बीन भी हुई महंगी बीन की कीमत में भी करीब 20 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है, जो…
कमरौली पुलिस ने चेन लूट की घटना का राजफाश करते हुए जिस शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया, उसे पकड़ना पुलिस के लिए आसान नहीं था। घटना के बाद आरोपित ने पुलिस को चकमा देने के लिए करीब 125 किमी का रास्ता तय किया और कई स्थानों पर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश में 125 किमी के दायरे में लगे 500 से अधिक सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसके बाद उसकी गतिविधियों की कड़ी जोड़ते हुए उसे साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। एसपी सरवणन टी ने बताया कि 13 अगस्त को यूपीएसआईडीसी कॉलोनी में…
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआइ भारतीय नागरिक कमल की तलाश कर रही है, जिस पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय अपराध में शामिल होने का आरोप है। एफबीआइ ने गुरुवार को कहा कि कमल को एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल होने के लिए वांछित माना जा रहा है, जो जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साजिश में लिप्त है। एफबीआइ ने कहा, “लॉरेंस बिश्नोई आर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप भारत के पंजाब राज्य में शुरू हुआ और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर सक्रिय है।” कमल के खिलाफ जबरन वसूली के जरिए व्यापार में…