Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और दुर्घटना की स्थिति में त्वरित आपातकालीन सहायता जैसे प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त राजीव रंजन ने पारडीह, डिमना चौक, डांगा और बालिगुमा क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में एनएचएआई (NHAI) के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि धालभूमगढ़, घाटशिला और कोकपाड़ा क्षेत्रों में अब तक 71 अतिक्रमित स्थानों को मुक्त कराया जा चुका है। उपायुक्त ने हाईवे की भूमि की स्पष्ट मार्किंग कराने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को सीमा रेखा की सही जानकारी…
सिंगापुर दौरे से लौटने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार दो दिन अहम बैठकों में व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री ने नौ अक्टूबर को दोपहर तीन बजे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक बुलाई है, जबकि इसके अगले दिन 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। दोनों बैठकें हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित की जाएंगी। कानून व्यवस्था की बैठक में गृह विभाग और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्यमंत्री के सामने प्रदेश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, अपराध की रोकथाम और पुलिस की कार्रवाई का ब्योरा रखेंगे। बैठक ऐसे…
सड़क परियोजनाओं के लिए जमीन जुटाना अक्सर बड़ी चुनौती होती है। हरियाणा ने इस समस्या से निपटने और तकनीक के जरिए भूमि प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाते हुए ई-भूमि माॅडल तैयार किया है। गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर ‘गतिशक्ति से प्रगति’ में पहले दिन यह माडल छाया रहा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के अनुभव को दूसरे राज्यों के लिए भी उपयोगी बताया है। ‘एक्सीलरेटिंग लैंड एक्विजिशन एंड लीवरेजिंग भूमि राशि’ विषय पर बोलते हुए हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री…
गौरीगंज के बाहापुर में 3.69 करोड़ रुपये की लागत साइबर क्राइम थाना का निर्माण हो रहा है। दीपावली तक भवन का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद साइबर अपराध से जुड़ी शिकायत, तकनीकी जांच, डिजिटल साक्ष्यों के परीक्षण और विवेचना की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। बाहापुर में 0.285 हेक्टेयर भूमि में बन रहे साइबर क्राइम थाने में साइबर लैब और डिजिटल फोरेंसिक कक्ष बनाया जा रहा है। यहां साइबर अपराध में इस्तेमाल या जब्त किए गए मोबाइल फोन, लैपटाप, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच की जा सकेगी।डिलीट किए गए डेटा…
किसी भी घर का वातावरण शांतिपूर्ण तभी होता है जब वहां रहने वाले लोगों के बीच अच्छी समझ और तालमेल हो। घर को जीवन के सबसे बड़े उपहारों में से एक माना जाता है। कोई व्यक्ति अच्छी कमाई कर सकता है, करियर में सफल हो सकता है और समाज में सम्मान पा सकता है, लेकिन अगर घर का माहौल अशांत हो, तो मन की शांति पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही कई बार घर के वातावरण की वजह से बच्चे के दिमाग पर भी असर होता है। कई पेरेंट्स बच्चों को बिना सोचे समझे हुए कई बातें बोल देते…
धानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ करीब 25 वर्ष पहले कानपुर के सिनेमाघर में गदर फिल्म देखने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता गोपी कृष्णा पांडेय अब राज्यसभा जाएंगे। गोविंद नगर के जूही कालोनी निवासी गोपी कृष्णा पांडेय लंबे समय तक भाजपा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वर्ष 1997 में वह युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे थे। वर्ष 2000 में गोपी पांडेय को भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा के प्रभारी के रूप में भी संगठन का काम संभाला। वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे। हालांकि…
समाहरणालय सीतामढ़ी प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 03 अक्टूबर 2026 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। आयोग ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पूरी कर चुके राज्यों में Form-6 के साथ भरे जाने वाले अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया है। यह निर्णय आयोग की 26 सितंबर 2026 को आयोजित पूर्ण बैठक में लिया गया। अब SIR पूरा कर चुके राज्यों में नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए केवल पंजीकरण निर्वाचक नियम, 1960 के तहत निर्धारित मानक Form-6 ही भरना होगा। पूर्व में नए मतदाताओं से Form-6…
प्रेस विज्ञप्ति 03 अक्टूबर 2026 समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में बाल संरक्षण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी कार्य के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। संबंधित अधिकारी एवं कर्मी अपने स्तर से मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।…
समाहरणालय, सीतामढ़ी प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 03 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों एवं अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अभियान के तहत योजनाओं के चयन, विभागवार प्रगति, पोर्टल पर प्रविष्टि, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि कायाकल्प अभियान 17 सितंबर 2026 से प्रारंभ होकर मार्च 2027 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत से 15 योजनाओं का चयन किया जाना है। चयनित योजनाओं…
[03-10-2026 09:49 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय ( U 14, 17, 19 ) खेल प्रतियोगिता मधुबनी जिला के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने दिखाया अपना जलवा । * जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में अभी तक प्राप्त परिणाम के अनुसार, * शतरंज:- U-17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान भानु प्रताप सिंह डी ए वी पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान राजू कुमार डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय हाई स्कूल बलिराजपुर, तृतीय स्थान आयुष कुमार आवासीय बाल शांति निकेतन, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कल्याणी कुमार एम…