Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘SIR में वोटर्स का नाम कटने से नहीं रोक सकते…’, बॉम्बे हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

    October 5, 2026

    जमशेदपुर में एनएच से हटेगा अतिक्रमण, दोबारा कब्जा किया तो वसूला जाएगा बुलडोजर का खर्च

    October 5, 2026

    सिंगापुर से लौटते ही एक्शन में CM नायब सैनी, कानून व्यवस्था पर मंथन के बाद कैबिनेट की बैठक; DGP व गृह सचिव रहेंगे मौजूद

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»यूपी में भाजपा ने साधे कई समीकरण, मोदी के साथ गदर फिल्म देखने वाले कानपुर के गोपी कृष्णा पांडेय को राज्यसभा का टिकट
    Bihar

    यूपी में भाजपा ने साधे कई समीकरण, मोदी के साथ गदर फिल्म देखने वाले कानपुर के गोपी कृष्णा पांडेय को राज्यसभा का टिकट

    adminBy adminOctober 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ करीब 25 वर्ष पहले कानपुर के सिनेमाघर में गदर फिल्म देखने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता गोपी कृष्णा पांडेय अब राज्यसभा जाएंगे। गोविंद नगर के जूही कालोनी निवासी गोपी कृष्णा पांडेय लंबे समय तक भाजपा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वर्ष 1997 में वह युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे थे।

    वर्ष 2000 में गोपी पांडेय को भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा के प्रभारी के रूप में भी संगठन का काम संभाला। वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे। हालांकि वर्तमान में उनके पास संगठन में कोई प्रमुख जिम्मेदारी नहीं थी।

    गोपी पांडेय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच पुराना संगठनात्मक जुड़ाव रहा है। वर्ष 2001 में मोदी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव थे। तीन जुलाई 2001 को संघ की अखिल भारतीय प्रचारकों की बैठक कानपुर में आयोजित हुई थी। बैठक में शामिल होने के लिए नरेन्द्र मोदी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से कानपुर पहुंचे थे। उस समय विनोद पांडेय प्रदेश अध्यक्ष थे। कानपुर आने के बाद वह वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपी पांडेय के जूही स्थित आवास पर गए थे और करीब तीन दिन वहीं रुके थे।

    बताया जाता है कि इसी दौरान नरेन्द्र मोदी ने गोपी पांडेय के घर पर बाल भी कटवाए थे। जूही स्थित आवास के पास ही सिनेमाघर होने की जानकारी मिलने पर मोदी कुछ कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे। उस समय सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत गदर फिल्म खूब चर्चा में थी। फिल्म 25 जून 2001 को रिलीज हुई थी और आठ दिन बाद तीन जुलाई को मोदी ने कार्यकर्ताओं के साथ लाल पैलेस टॉकीज में गदर फिल्म देखी थी।

    करीब 25 वर्ष बाद यह पुराना प्रसंग एक बार फिर चर्चा में है। गोपी कृष्णा पांडेय के राज्यसभा जाने की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे पांडेय की राजनीतिक यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ी यह याद खास महत्व रखती है।

    प्रकाश पाल राज्यसभा जाएंगे, कानपुर-बुंदेलखंड की सियासत में बढ़ेगा कद

    भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सूची में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष और वर्तमान प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश पाल का नाम भी शामिल है। प्रकाश पाल को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद क्षेत्र की राजनीति में उनकी भूमिका और प्रभाव बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इसे भाजपा के संगठनात्मक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleSIR पूरा कर चुके राज्यों में Form-6 से हटाया गया अतिरिक्त घोषणा-पत्र
    Next Article हैरान कर देगा न्यूमरोलॉजी का ये सच! पेरेंट्स की सिर्फ एक डांट से परेशान हो जाते हैं इन 2 मूलांकों के बच्चे
    admin

    Related Posts

    ‘SIR में वोटर्स का नाम कटने से नहीं रोक सकते…’, बॉम्बे हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

    October 5, 2026

    जमशेदपुर में एनएच से हटेगा अतिक्रमण, दोबारा कब्जा किया तो वसूला जाएगा बुलडोजर का खर्च

    October 5, 2026

    सिंगापुर से लौटते ही एक्शन में CM नायब सैनी, कानून व्यवस्था पर मंथन के बाद कैबिनेट की बैठक; DGP व गृह सचिव रहेंगे मौजूद

    October 5, 2026

    हरियाणा में जमीन खरीद के लिए ई-भूमि माॅडल देशभर में बड़ी पहल, गडकरी ने दूसरे राज्यों के लिए भी बताया उपयोगी

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    ‘SIR में वोटर्स का नाम कटने से नहीं रोक सकते…’, बॉम्बे हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

    By adminOctober 5, 20260

     महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान वोटर्स के नाम हटाए…

    जमशेदपुर में एनएच से हटेगा अतिक्रमण, दोबारा कब्जा किया तो वसूला जाएगा बुलडोजर का खर्च

    October 5, 2026

    सिंगापुर से लौटते ही एक्शन में CM नायब सैनी, कानून व्यवस्था पर मंथन के बाद कैबिनेट की बैठक; DGP व गृह सचिव रहेंगे मौजूद

    October 5, 2026

    हरियाणा में जमीन खरीद के लिए ई-भूमि माॅडल देशभर में बड़ी पहल, गडकरी ने दूसरे राज्यों के लिए भी बताया उपयोगी

    October 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (949)
    • Breaking News (1,418)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (222)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?