Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    September 30, 2026

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन
    National

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    adminBy adminSeptember 30, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     

    मधुबनी, 29 सितंबर 2026:
    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी में स्टार्टअप सेल स्टार्टअप बिहार, उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार स्टार्टअप नीति-2022 के अंतर्गत आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को कॉलेज के सेमिनार हॉल में स्टार्टअप बूटकैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नवोदित उद्यमियों के बीच नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना तथा उन्हें अपने व्यावसायिक विचारों को एक व्यवहारिक एवं टिकाऊ स्टार्टअप में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अमित विक्रम भारद्वाज, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (DIC), मधुबनी ने की। कार्यक्रम में प्रो. राणा प्रताप सिंह, प्राचार्य, जीईसी मधुबनी; डॉ. अंकुर प्रियदर्शिनी, सहायक प्राध्यापक, जीईसी मधुबनी; प्रो. सुमित कुमार, टीपीओ एवं फैकल्टी इंचार्ज; कुमार हार्दिक, जिला स्टार्टअप समन्वयक; तथा डॉ. प्रशांत कुमार, वित्त विशेषज्ञ एवं बिजनेस कंसल्टेंट की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    बूटकैंप के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अपने नवाचारी स्टार्टअप आइडिया और बिजनेस पिच निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किए। इनमें SmartDock, SkillOrbit, Vayron सहित कई अन्य नवाचार आधारित विचार प्रमुख रहे। प्रतिभागियों ने अपने विचारों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करने के साथ-साथ अपने उत्पाद एवं सेवाओं की संभावनाओं को भी समझाया।

    विशेषज्ञों एवं निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुत किए गए आइडिया का मूल्यांकन करते हुए प्रतिभागियों को विस्तृत एवं व्यावहारिक सुझाव दिए गए। विशेषज्ञों ने विशेष रूप से समस्या की सही पहचान, समाधान की उपयोगिता, बाजार की संभावनाओं, लक्षित ग्राहकों की पहचान, ग्राहक अधिग्रहण रणनीति, प्रभावी राजस्व मॉडल, उत्पाद एवं सेवा में नवाचार तथा व्यवसाय की स्केलेबिलिटी पर मार्गदर्शन दिया।

    विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को यह समझने में सहायता की कि केवल एक अच्छा आइडिया पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे बाजार की वास्तविक आवश्यकता से जोड़ना, ग्राहकों की प्रतिक्रिया प्राप्त करना, व्यवहारिक बिजनेस मॉडल तैयार करना और लगातार उत्पाद एवं सेवा में सुधार करना भी आवश्यक है। इस दौरान विद्यार्थियों को अपने आइडिया को Idea Validation, Prototype/MVP Development और आगे Startup Development की दिशा में ले जाने के लिए प्रेरित किया गया।

    कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और aspiring entrepreneurs ने विशेषज्ञों के साथ संवाद करते हुए अपने आइडिया से संबंधित प्रश्न पूछे और व्यावसायिक चुनौतियों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। बूटकैंप ने प्रतिभागियों को अपने विचारों को एक पेशेवर मंच पर प्रस्तुत करने और विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

    इस अवसर पर श्री अमित विक्रम भारद्वाज, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी ने विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया तथा अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए निरंतर प्रयास एवं सीखने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं कॉलेज प्रशासन एवं स्टार्टअप सेल की ओर से विद्यार्थियों को आगे भी आवश्यक मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

    इस अवसर पर प्रो. राणा प्रताप सिंह, प्राचार्य, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान में नवाचार एवं उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने नए विचारों को केवल कल्पना तक सीमित न रखते हुए उन्हें व्यावहारिक समाधान, प्रोटोटाइप और सफल उद्यम में परिवर्तित करने के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आइडिया से स्टार्टअप तक की यात्रा को समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के उपरांत चयनित एवं संभावनाशील विचारों के लिए आगे मेंटोरिंग, आइडिया वैलिडेशन, बिजनेस मॉडल डेवलपमेंट, प्रोटोटाइप निर्माण तथा उपयुक्त इनक्यूबेशन एवं स्टार्टअप सपोर्ट से जोड़ने की दिशा में कार्य किए जाने की योजना है।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्टार्टअप सेल, जीईसी मधुबनी की टीम, कॉलेज प्रशासन, विशेषज्ञों, निर्णायक मंडल एवं सभी प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ और विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

    Amit Vikram Bhardwaj Aspiring Entrepreneurs Bihar News Bihar Startup Bihar Startup Policy 2022 Business Ideas Business Model Business Pitch DIC Madhubani Education News Entrepreneurship Entrepreneurship News GEC Madhubani Government Engineering College Madhubani Hindi News Idea Validation Innovation Latest Bihar News Madhubani Breaking News Madhubani Latest News Madhubani News Market Validation MVP Development Prototype Development Rana Pratap Singh Revenue Model SkillOrbit SmartDock Startup Bihar Startup Bootcamp Startup Culture Startup Development Startup Ideas Startup Incubation Startup Mentorship Startup News Startup Policy 2022 Student Startup Vayron अमित विक्रम भारद्वाज उद्यमिता छात्रों का स्टार्टअप जिला उद्योग केंद्र मधुबनी नवाचार बिजनेस आइडिया बिजनेस पिच बिहार स्टार्टअप मधुबनी मधुबनी न्यूज युवा उद्यमी राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी राणा प्रताप सिंह स्टार्टअप आइडिया स्टार्टअप बूटकैंप
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद
    admin

    Related Posts

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने रीगा एवं सुप्पी के प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    सप्लाई चेन सुदृढ़ीकरण को लेकर सीतामढ़ी में 54 फार्मासिस्टों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    By adminSeptember 30, 20260

    मधुबनी, 29 सितंबर 2026: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी में स्टार्टअप सेल स्टार्टअप बिहार, उद्योग…

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने रीगा एवं सुप्पी के प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (918)
    • Breaking News (1,417)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (221)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?