Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
सीतामढ़ी। आकांक्षी जिला कार्यक्रम (Aspirational District Programme) के तहत सीतामढ़ी जिले में विकास से जुड़े विभिन्न संकेतकों और योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई। इसको लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव सह सीतामढ़ी के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने की। बैठक में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती, सिविल सर्जन डॉ. आर.के. यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी सह आकांक्षी जिला कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, डायरेक्टर DRDA, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, सहायक योजना पदाधिकारी अमित कुमार,…
राजस्थान के चूरू जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक सालासर बालाजी के दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। हादसा सालासर मंदिर से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ, जहां दुर्घटना में तीनों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
बांग्लादेश में करीब दो साल से जेल में बंद चिन्मय प्रभु को उनकी मां के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महज पांच घंटे की पैरोल मिली। अंतिम दर्शन के दौरान चिन्मय प्रभु की आंखों से छलके आंसुओं का जिक्र करते हुए बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को अपने परिवार के अतीत से जुड़ी विस्थापन की पीड़ा भी साझा की। शुभेंदु अधिकारी ने चिन्मय प्रभु की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि लंबे समय से जेल में बंद व्यक्ति को अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए केवल पांच घंटे की पैरोल मिलना…
सीतामढ़ी, 11 सितंबर 2026। जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में कायाकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि कायाकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और यह मार्च 2027 तक चलेगा। अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत से करीब 10 से 15 योजनाओं का चयन किया जाना है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चयनित योजनाओं में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं को भी शामिल किया जाए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले…
सीतामढ़ी, 11 सितंबर 2026: समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में नीलाम पत्रवाद मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित नीलाम पत्रवाद मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि नीलाम पत्रवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए बैंकों और अन्य संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक नोटिस जारी करने, नोटिस का तामिला सुनिश्चित कराने और आवश्यकता के अनुसार वारंट निर्गत…
जिला प्रशासन, मधुबनी की ओर से जिले में जनहित एवं सार्वजनिक उपयोग से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु इच्छुक भू-स्वामियों से स्वैच्छिक भूमि दान करने की अपील की गई है। यदि आपके पास ऐसी भूमि उपलब्ध है, जिसे आप सड़क, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, खेल मैदान, पंचायत भवन अथवा अन्य सार्वजनिक उपयोग के कार्यों के लिए स्वेच्छा से दान करना चाहते हैं, तो आप अपना प्रस्ताव जिला प्रशासन, मधुबनी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। आपके द्वारा किया गया भूमि दान जिले के विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आने…
मधुबनी, 11 सितंबर 2026: आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से मधुबनी में ‘सेवा-संवाद-समाधान’ अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त कुल 252 आवेदनों पर सुनवाई की गई और संबंधित विभागों को समस्याओं…
मधुबनी: नदियों और अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला गंगा समिति, मधुबनी की ओर से चलाए जा रहे ‘एक दिन जलस्रोतों के स्वच्छता के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को उच्चैठ में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत बेनीपट्टी के सहयोग से उच्चैठ भगवती स्थान परिसर स्थित तालाब और उसके घाटों की साफ-सफाई कराई गई। अभियान का उद्देश्य जिले के विभिन्न जलस्रोतों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के साथ आम लोगों को इनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में नगर पंचायत बेनीपट्टी के स्वच्छताकर्मियों ने तालाब और…
रंगों के जरिए बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, वाट्सन मध्य विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता
मधुबनी: पर्यावरण संरक्षण और जल-संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वाट्सन मध्य विद्यालय, मधुबनी में ‘पेड़ लगाओ–जीवन बचाओ’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाट्सन मध्य विद्यालय और जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के जरिए प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से पेड़-पौधों की हरियाली,…
मधुबनी: सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम-II के तहत मधुबनी जिले में विकास कार्यों को मिशन मोड पर आगे बढ़ाया जा रहा है। जिले के 7 प्रखंडों के 36 चयनित गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और ग्रामीण आबादी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों के स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीडीसी तुषार कुमार ने वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम-II के तहत विभागवार प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को वर्कप्लान के अनुसार सभी कार्यों को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता…