राजस्थान के चूरू जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक सालासर बालाजी के दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। हादसा सालासर मंदिर से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ, जहां दुर्घटना में तीनों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।