Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
सीतामढ़ी के बोखड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 अजमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के साथ जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखना है।
सीतामढ़ी के भिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ 310 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
सीतामढ़ी के भूतही थाना कांड संख्या 119/26 में पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी मो. शकील उर्फ चुन्नू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
मधुबनी, 12 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के प्रभावी क्रियान्वयन और जिले में योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव-सह-मुख्य नोडल पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा सहित योजना से जुड़े सभी 11 विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने मधुबनी में PMDDKY के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति, कृषि क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियों और उपलब्ध संभावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने…
तालाब की सफाई के जरिए जलस्रोत संरक्षण का संदेश, जनभागीदारी पर दिया गया जोर मधुबनी में जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। जलस्रोतों के प्रति आम लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जिला गंगा समिति, मधुबनी की ओर से संचालित ‘एक दिन जलस्रोतों के स्वच्छता के नाम’ अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम, मधुबनी द्वारा नगर निगम तालाब में प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर निगम तालाब में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर साफ-सफाई की गई। इस पहल का उद्देश्य जिले के नदी, तालाब और अन्य…
जिले में स्थापित सभी 23 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को बेहतर प्रदर्शन के लिए किसानों की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में गुणोत्तर वृद्धि के लिए बाजार की मांग के अनुरूप खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। मुख्य नोडल पदाधिकारी ने अच्छी प्रभेद के बीज तथा बाजार आधारित उत्पादों की खेती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आत्मा (ATMA) को निर्देश दिया कि किसानों के लिए प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम सफल और प्रगतिशील किसानों के खेतों पर आयोजित किए जाएं, ताकि अन्य किसान भी उन्नत कृषि पद्धतियों से सीख ले सकें। साथ ही,…
सीतामढ़ी। जिले में आकांक्षी जिला कार्यक्रम (Aspirational District Programme) और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) की प्रगति को लेकर शनिवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव-सह-केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल, भा.प्र.से. ने की। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना समेत विभिन्न क्षेत्रों में जिले की प्रगति की समीक्षा की गई। NITI Aayog के Champions of Change पोर्टल पर मार्च 2026 के आंकड़ों…
सीतामढ़ी। जिले में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 सितंबर 2026 को सीतामढ़ी अभियंत्रण महाविद्यालय (SIT) परिसर में TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह पहल भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) की ओर से नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित की जा रही है। कार्यशाला की शुरुआत एसआईटी सीतामढ़ी परिसर में वृक्षारोपण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में सीतामढ़ी अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक प्रिया भारती, परियोजना प्रबंधक…
सीतामढ़ी। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े सुरक्षा और विकास के विभिन्न मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में शनिवार को एनआईसी कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, तस्करी पर रोक, अवैध गतिविधियों के नियंत्रण और सीमावर्ती इलाकों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में एसएसबी की 20वीं और 51वीं बटालियन के अधिकारी भी शामिल हुए। एसएसबी की ओर से वॉच टावर निर्माण समेत अन्य कार्यों के क्रियान्वयन से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की…