पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के साथ जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखना है।
