Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    46 साल की Shweta Tiwari के हुस्न ने हिला डाला इंटरनेट, ‘गुलाबी स्विमसूट’ पहन पानी में लगाई आग

    October 26, 2026

    1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम: BS-6 की एंट्री पर रोक, 50 प्रतिशत कर्मचारियों को मिलेगा WFH

    October 26, 2026

    ‘ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रोक देंगे’, राहुल गांधी ने दिल्ली के व्यापारियों को दिया जवाब

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»जलस्रोतों की स्वच्छता को लेकर नगर निगम तालाब में चला विशेष सफाई अभियान
    Bihar

    जलस्रोतों की स्वच्छता को लेकर नगर निगम तालाब में चला विशेष सफाई अभियान

    adminBy adminSeptember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तालाब की सफाई के जरिए जलस्रोत संरक्षण का संदेश, जनभागीदारी पर दिया गया जोर

    मधुबनी में जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। जलस्रोतों के प्रति आम लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जिला गंगा समिति, मधुबनी की ओर से संचालित ‘एक दिन जलस्रोतों के स्वच्छता के नाम’ अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम, मधुबनी द्वारा नगर निगम तालाब में प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान नगर निगम तालाब में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर साफ-सफाई की गई। इस पहल का उद्देश्य जिले के नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के साथ ही आम लोगों को इनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

    जलस्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी

    डीपीओ, जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), मधुबनी आनंद अंकित ने कहा कि तालाब, नदी और अन्य जलस्रोत पर्यावरण के साथ-साथ सामाजिक जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।

    उन्होंने कहा कि जिला गंगा समिति की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान लोगों को अपने आसपास मौजूद जलस्रोतों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

    डीपीओ ने आम लोगों से अपील की कि वे जलस्रोतों में कूड़ा-कचरा न डालें और अपने आसपास स्थित तालाबों सहित अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ही जलस्रोतों को लंबे समय तक स्वच्छ और सुरक्षित रखा जा सकता है।

    स्वच्छता के साथ व्यवहार में बदलाव भी जरूरी

    इस अवसर पर स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन ने कहा कि जलस्रोतों की नियमित साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों के व्यवहार में स्वच्छता को लेकर बदलाव लाना भी जरूरी है। उन्होंने आमजन से तालाब और उसके आसपास गंदगी नहीं फैलाने तथा जलस्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

    सफाई अभियान में स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित महेंद्र राम, मोहम्मद, महादेव राम, संतोष राम और भोला राम समेत नगर निगम, मधुबनी के स्वच्छताकर्मी मौजूद रहे।

    अमिताभ गुंजन आनंद अंकित एक दिन जलस्रोतों के स्वच्छता के नाम जनभागीदारी जल संरक्षण जलस्रोत संरक्षण जलस्रोत स्वच्छता जिला गंगा समिति तालाब सफाई नगर निगम तालाब नगर निगम मधुबनी नमामि गंगे बिहार न्यूज मधुबनी न्यूज मधुबनी सफाई अभियान मधुबनी समाचार सफाई अभियान स्वच्छता अभियान
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article23 FPO को बेहतर प्रदर्शन के लिए किसानों को प्रशिक्षण देने के निर्देश, KCC कवरेज बढ़ाने पर जोर
    Next Article PMDDKY समीक्षा में मधुबनी की प्रगति की सराहना, राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान का लक्ष्य
    admin

    Related Posts

    CM Hemant Soren के पैतृक गांव पहुंचीं पूर्णिमा नीरज सिंह, रुपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    ‘SIR की आड़ में काटे गए विपक्षी दलों के वोट’, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार चुनाव आयोग पर बोला हमला

    October 10, 2026

    कुशीनगर में जायदाद विवाद का खूनी अंजाम, पहली पत्नी ने बच्चों संग मिलकर की पति की हत्या

    October 10, 2026

    उमर सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, हर जिले में आंदोलन का एलान; नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    46 साल की Shweta Tiwari के हुस्न ने हिला डाला इंटरनेट, ‘गुलाबी स्विमसूट’ पहन पानी में लगाई आग

    By adminOctober 26, 20260

     छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वालीं अभिनेत्री श्वेता तिवारी…

    1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम: BS-6 की एंट्री पर रोक, 50 प्रतिशत कर्मचारियों को मिलेगा WFH

    October 26, 2026

    ‘ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रोक देंगे’, राहुल गांधी ने दिल्ली के व्यापारियों को दिया जवाब

    October 26, 2026

    UAPA मामले में दो आरोपियों को नहीं मिली डिफाल्ट जमानत, दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज की याचिका

    October 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,507)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?