जिला प्रशासन, मधुबनी की ओर से जिले में जनहित एवं सार्वजनिक उपयोग से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु इच्छुक भू-स्वामियों से स्वैच्छिक भूमि दान करने की अपील की गई है।
यदि आपके पास ऐसी भूमि उपलब्ध है, जिसे आप सड़क, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, खेल मैदान, पंचायत भवन अथवा अन्य सार्वजनिक उपयोग के कार्यों के लिए स्वेच्छा से दान करना चाहते हैं, तो आप अपना प्रस्ताव जिला प्रशासन, मधुबनी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
आपके द्वारा किया गया भूमि दान जिले के विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी सार्वजनिक संपत्ति के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
आइए, जनहित में भूमि दान करें
भूमि दान के माध्यम से आप मधुबनी के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। आपका यह योगदान सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और समाज के व्यापक हित में उपयोगी साबित होगा।
जनहित में भूमि दान करें और मधुबनी के विकास में सहभागी बनें।
ऑनलाइन आवेदन
भूमि दान हेतु स्वैच्छिक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
जिला प्रशासन, मधुबनी
जनहित में समर्पण • विकास में सहभागिता
