Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
सीतामढ़ी, 16 सितंबर। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) राघवेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था, विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सभी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सहित सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित…
मधुबनी। जिले के खजौली प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मकुनमा के परिसर में कथित तौर पर अश्लील गानों पर आर्केस्ट्रा और डांस कार्यक्रम आयोजित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के बाद खजौली थाने में पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड संख्या 251/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी 15 सितंबर 2026 को दर्ज की गई। पुलिस…
मधुबनी, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मधुबनी जिले में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर तक इस कार्यक्रम को उत्सवी माहौल में आयोजित करने की तैयारी है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन परिसर एवं सभागार, मधुबनी में किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य सेवा, समर्पण और जनभागीदारी…
डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया सरपंच-सचिव और वार्ड पंच पर मिलीभगत का आरोप; शिकायतकर्ता ने पूछा—किसके खाते में, किस आधार पर जारी हुई राशि? शहपुरा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की राशि मूल हितग्राही के खाते के बजाय कथित रूप से किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में भेजे जाने का मामला सामने आया है। जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत रनगांव निवासी राजकुमार यादव ने मंगलवार को जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव…
मधुबनी। एकल उपयोग वाले प्लास्टिक यानी पॉलीथिन से होने वाले प्रदूषण और पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर पंचायत घोघरडीहा की ओर से मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत घोघरडीहा बाजार सहित विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानदारों और आम लोगों को प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। स्वच्छता पदाधिकारी नौशाद आलम के नेतृत्व में स्वच्छता साथियों ने बाजार क्षेत्र में दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संपर्क कर एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। इस दौरान लोगों को पॉलीथिन के कारण होने…
मधुबनी। जिले में चल रही आधारभूत संरचना परियोजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति को लेकर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन उमगांव–कलुआही सड़क का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर कई जगह गड्ढे और जलजमाव की स्थिति मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उमगांव–सहरसा पैकेज-1 के तहत निर्माणाधीन इस सड़क की कुल लंबाई करीब 21 किलोमीटर है। इसमें लगभग 11 किलोमीटर बाईपास और करीब 10 किलोमीटर मौजूदा सड़क का हिस्सा शामिल है। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर सड़क की मौजूदा स्थिति,…
मधुबनी, 11 सितंबर 2026। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की प्रबंधन समिति की बैठक शुक्रवार को संयुक्त कृषि भवन, मधुबनी में आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग के पदाधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, आत्मा प्रबंधन समिति के सदस्यों और प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा सुदामा ठाकुर ने उपस्थित अधिकारियों और वैज्ञानिकों का स्वागत करते हुए की। इसके बाद उन्होंने वित्तीय वर्ष के दौरान आत्मा की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों और आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी समिति के सदस्यों के समक्ष रखी। जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषि तकनीकों…
मधुबनी, 11 सितंबर 2026। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की प्रबंधन समिति की बैठक शुक्रवार को संयुक्त कृषि भवन, मधुबनी में आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग के पदाधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, आत्मा प्रबंधन समिति के सदस्यों और प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा सुदामा ठाकुर ने उपस्थित अधिकारियों और वैज्ञानिकों का स्वागत करते हुए की। इसके बाद उन्होंने वित्तीय वर्ष के दौरान आत्मा की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों और आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी समिति के सदस्यों के समक्ष रखी। जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषि तकनीकों…
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है। सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों को सतर्कता…
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। संबंधित महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से महिला फरियादियों को उनकी समस्याएं सुरक्षित और सहज माहौल में रखने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित…