Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए टाइगर गश्ती दल द्वारा विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीम बैंकिंग प्रतिष्ठानों, ATM, ज्वैलरी दुकानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। इन स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करना है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल…
सीतामढ़ी। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जन शिकायत सुनवाई के दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया। संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक…
सीतामढ़ी। जिले की विभिन्न पंचायतों में सोमवार को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। पंचायतवार आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाना तथा उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। सहयोग शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। संबंधित अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को सुना और उनके शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान शिविर के दौरान प्राप्त कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। वहीं, जिन मामलों…
सीतामढ़ी। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रभावी और समयबद्ध संचालन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त समेत विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी शामिल हुए। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत अगले एक महीने में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को…
सीतामढ़ी। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ग्राम पंचायत और प्रखंड स्तर पर स्वच्छता से जुड़े कार्यों की योजना को मनरेगा की वार्षिक कार्य योजना में शामिल करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न संबंधित विभागों के साथ अभिसरण के माध्यम से बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर भी आवश्यक निर्णय लिए गए। मेथौरा पंचायत में बायोगैस संयंत्र की समीक्षा बैठक के दौरान मेथौरा…
प्रेस विज्ञप्ति 15 सितंबर 2026 मिशन परिवार विकास के अंतर्गत आयोजित “जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा” का शुभारंभ मंगलवार को मॉडल अस्पताल, सीतामढ़ी में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं सिविल सर्जन डॉ. आर. के. यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा योग्य दंपतियों को उनकी आवश्यकता एवं पसंद के अनुरूप परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि परिवार नियोजन समाज के समग्र विकास का एक महत्वपूर्ण आधार है। सीमित एवं स्वस्थ परिवार…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–15–09–26 सीतामढ़ी, 15 सितंबर 2026: जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुलतानिया द्वारा आज सदर अस्पताल, सीतामढ़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 25 अगस्त 2026 को अपने पूर्व निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर किए गए कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। विदित हो कि 25 अगस्त 2026 को सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों की सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्यों को 15 सितंबर 2026 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया…
विशेष रिपोर्ट लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ माना जाता है, लेकिन मौजूदा समय में पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से मीडिया कर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार, पुलिस कार्रवाई, धमकी, मारपीट और कानूनी कार्रवाई की खबरें सामने आती रही हैं। इन घटनाओं ने पत्रकारों की सुरक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था और कानून के राज को लेकर भी गंभीर बहस खड़ी कर दी है। कई मामलों में पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि रिपोर्टिंग के दौरान उन्हें दबाव में लेने का प्रयास किया गया। कहीं पुलिस थाने में कथित मारपीट…
मधुबनी, 14 सितंबर 2026। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आयोजित ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आम नागरिकों को सरल और प्रभावी मंच उपलब्ध कराना तथा प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत बनाना है। भूमि विवाद और अतिक्रमण समेत कई शिकायतें…
मधुबनी। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प पर आधारित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल और प्रभावी आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी मधुबनी आनंद शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अभियान का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाना है। बैठक में अभियान के विभिन्न घटकों, विभागवार जिम्मेदारियों, कार्यक्रमों की तैयारियों, जनभागीदारी, सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच, प्रचार-प्रसार, मीडिया एवं सोशल मीडिया कवरेज तथा अनुश्रवण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों…