Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर

    September 17, 2026

    सीतामढ़ी में बैंक और ATM की सुरक्षा जांच तेज, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

    September 17, 2026

    बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी के स्कूल में अश्लील गानों पर आर्केस्ट्रा का वीडियो वायरल, DM के निर्देश पर 5 नामजद समेत अन्य पर FIR
    Bihar

    मधुबनी के स्कूल में अश्लील गानों पर आर्केस्ट्रा का वीडियो वायरल, DM के निर्देश पर 5 नामजद समेत अन्य पर FIR

    adminBy adminSeptember 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी। जिले के खजौली प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मकुनमा के परिसर में कथित तौर पर अश्लील गानों पर आर्केस्ट्रा और डांस कार्यक्रम आयोजित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के बाद खजौली थाने में पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड संख्या 251/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी 15 सितंबर 2026 को दर्ज की गई। पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ लाउडस्पीकर एक्ट, 1955 और BNSS की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

    पांच लोगों को किया गया नामजद

    मामले में बेचन राम, पिता जीवहराम; किशुन राम, पिता नन्दा राम; रतीश राम, पिता जोगीराम; दुर्गेश राम, पिता जगदीश राम और मुकेश राम, पिता जगदीश राम को नामजद किया गया है। इनके अलावा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

    वायरल वीडियो से प्रशासन को मिली जानकारी

    बताया गया कि 15 सितंबर 2026 को प्राथमिक विद्यालय मकुनमा के परिसर में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में विद्यालय परिसर में अश्लील गानों पर डांस कार्यक्रम होने की बात सामने आई।

    मामला जिलाधिकारी आनंद शर्मा के संज्ञान में आते ही उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद विद्यालय के प्रधान शिक्षक संजय कुमार मंडल ने खजौली थाने को लिखित सूचना दी और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया।

    प्रधान शिक्षक के आवेदन के अनुसार, उन्हें 15 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम से संबंधित वायरल वीडियो की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर वीडियो की जांच और उचित कार्रवाई का आग्रह किया।

    सरकारी संस्थानों की गरिमा से समझौता नहीं: DM

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों का संचालन निर्धारित नियमों, सरकारी प्रोटोकॉल और मर्यादा के अनुसार होना चाहिए। सरकारी विद्यालय और अन्य सार्वजनिक संस्थान जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थान हैं, इसलिए इनके परिसरों का अनधिकृत या अनुचित गतिविधियों के लिए इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि किसी बाहरी या असामाजिक तत्व द्वारा सरकारी परिसर में बिना अनुमति प्रवेश कर किसी कार्यक्रम का आयोजन करना और सरकारी संस्थान की गरिमा एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के विपरीत आचरण करना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    विद्यालय परिसरों के अनधिकृत इस्तेमाल पर सख्ती

    जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सरकारी विद्यालयों और अन्य सरकारी संस्थानों की सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित की जाए। किसी भी सरकारी परिसर का उपयोग सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना निजी या मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों के लिए नहीं किया जा सकता।

    उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर मुख्य रूप से शिक्षण और विद्यार्थियों से जुड़ी गतिविधियों के लिए निर्धारित होते हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने का भी निर्देश दिया गया है।

    जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी संपत्ति और संस्थानों की गरिमा बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकारी परिसरों के अनधिकृत उपयोग, अनुशासनहीनता या निर्धारित प्रोटोकॉल के विरुद्ध किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    FIR Khajouli News Madhubani News अश्लील गाने पर आर्केस्ट्रा आनंद शर्मा कांड संख्या 251/26 खजौली थाना खजौली न्यूज प्राथमिक विद्यालय मकुनमा बिहार न्यूज मधुबनी डीएम मधुबनी न्यूज मधुबनी समाचार मधुबनी स्कूल वायरल वीडियो वायरल वीडियो सरकारी विद्यालय स्कूल परिसर स्कूल में आर्केस्ट्रा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर को मधुबनी में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, घर-आंगन में दीप जलाने की अपील
    Next Article सीतामढ़ी में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा: DEO राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर

    September 17, 2026

    सीतामढ़ी में बैंक और ATM की सुरक्षा जांच तेज, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

    September 17, 2026

    बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

    September 17, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 सितंबर को प्रदान करेंगी 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    September 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर

    By adminSeptember 17, 20260

    सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के…

    सीतामढ़ी में बैंक और ATM की सुरक्षा जांच तेज, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

    September 17, 2026

    बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

    September 17, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 सितंबर को प्रदान करेंगी 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    September 17, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (822)
    • Breaking News (1,410)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (202)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?