Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। प्रदेश में करीब 3,095 करोड़ रुपये की लागत से 36 सड़कों के निर्माण की योजना है। इन परियोजनाओं के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी और आवागमन की सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया जाएगा। राज्य में सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है। 2026-27 के बजट में भी सड़कों और पुलों के लिए पूंजीगत व्यय के तौर पर 38,592 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 36 सड़क परियोजनाओं पर खर्च होंगे 3095 करोड़ प्रस्तावित…
फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सांप के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचे एक सपेरे के पास मौजूद सांप अचानक छूटकर भाग गया। अस्पताल परिसर में सांप के निकलने की खबर फैलते ही मरीजों और तीमारदारों के बीच खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद सपेरा उसे पहचान के लिए अपने साथ लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा था। इसी दौरान सांप उसके कब्जे से निकल गया और अस्पताल परिसर में कहीं छिप गया। सांप के भागने की जानकारी मिलते ही अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच डर का…
उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों के लिए पुरस्कार पाने का मौका है। बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतें निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। पंचायत राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाने की व्यवस्था है। पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों को पंचायत राज विभाग के ‘हमारी पंचायत’ वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद जनपद स्तर पर उसका अनुमोदन किया जाता है और फिर उसे राज्य स्तर पर भेजा जाता है। इसके बाद शासन स्तर पर गठित असेसमेंट कमेटी ग्राम पंचायतों के पिछले वर्ष…
नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में अहम घटनाक्रम सामने आया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारने और कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की है। यह फैसला कांग्रेस के उम्मीदवार के चुनावी मैदान से हटने के बाद सामने आया है। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस की ओर से कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही गई। नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच चुनावी समीकरणों पर भी चर्चा तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के इस निर्णय के बाद मुकाबले की तस्वीर…
PM के जन्मदिन पर दीया जलाने को कितनी बेचैन है सरकार?सारी शर्म को ताक पर रख दिया। राज्य का 18 जिला बाढ़ प्लावित है,उस दौरान सारे शिक्षकों को मोदी जी के जन्मदिन पर दीया जलाने के अभियान में लगाना,इनके बेशर्मी के विश्वगुरु होना का नग्न प्रमाण है। मूर्खों शिक्षकों का तो न करो अपमान….
श्रम कल्याण दिवस पर श्रम कानून और कल्याणकारी योजनाओं की उपयोगिता एवं सार्थकता के बारे में दी गई जानकारी l construction workers नये पोर्टल पर अपना निबंधन अवश्य कराएंl लेबर चौक न्यू app पर सभी श्रमिक अपना registration जल्द से जल्द शुरू कर लें! ~~~ मधुबनी, 17 सितंबर, 2026 प्रवासी श्रमिकों के डाटा संग्रहण के लिए श्रम संसाधन विभाग द्वारा बनाई गई नए app के माध्यम से बिहार के बाहर काम करने वाले श्रमिकों को registration के लिए जागरूक किया गया l श्री रतीश कुमार, श्रम अधीक्षक, मधुबनी की अध्यक्षता में 17 सितंबर को मधुबनी के सेमिनार हॉल में श्रम…
8 अक्टूबर तक चलेगा पोषण माह अभियान; हर आंगनबाड़ी केंद्र बनेगा पोषण जागरूकता का केंद्र केंद्रों पर पोषण जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन सरकारी मानक एवं दिशानिर्देश के अनुरूप पोषण माह के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन का सख्त निर्देश ~~~~ मधुबनी, 17 सितंबर, 2026। जिले में एक माह तक चलने वाला पोषण माह का आयोजन 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगा । पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने, कुपोषण की रोकथाम तथा बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से जिले में व्यापक स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का…
90 दिनों के सुनियोजित एवं समयबद्ध अभियान के बाद चयनित पंचायतों को किया जाएगा बाल श्रम मुक्त घोषित ~~~~ मधुबनी, 17 सितंबर। बाल श्रम के उन्मूलन तथा बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से मधुबनी जिले में विशेष एवं सुनियोजित अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा के निर्देश पर प्रथम चरण में जिले के सभी 21 प्रखंडों मे प्रत्येक से तीन-तीन पंचायतों का चयन किया गया है। इस प्रकार कुल 63 पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चयनित पंचायतों में निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप 90 दिनों तक अभियान चलाने के उपरांत…
प्रेस विज्ञप्ति सं०-458/26 पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, सीतामढ़ी दिनांक-17-09-2026 दिनांक 16/17.09.2026 की रात्रि बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कन्हौली थाना कांड संख्या-136/26 में वांछित अभियुक्त शिवनंदन बैठा उर्फ रौशन कुमार, सा० रामनगरा, थाना कन्हौली, जिला सीतामढ़ी को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में कन्हौली थाना कांड संख्या-154/26 दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बरामदगीः- चरस जैसा मादक पदार्थ- 1.226 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य ₹3,06,500 (लगभग 3.06 लाख रुपये) गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध रंगदारी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, एन०डी०पी०एस० एक्ट एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर…
राजद के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्याम नंदन कुमार यादव ने अपने राजनीतिक जीवन से जुड़ा एक संस्मरण सार्वजनिक किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय समाजवादी पार्टी में बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने का अवसर उनके सामने था, लेकिन लालू प्रसाद यादव के संकट को देखते हुए उन्होंने यह कदम आगे नहीं बढ़ाया। श्याम नंदन कुमार यादव के मुताबिक, यह घटना उस समय की है जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उनके मंत्रिमंडल में स्वर्गीय…