Author: admin

सीतामढ़ी, 16 अगस्त 2026। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत सीतामढ़ी के पांच सीमावर्ती प्रखंडों से होकर गुजरने वाले क्षेत्रों में भव्य मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देना रहा। मुख्य आयोजन कन्हौली स्थित SSB कैंप के समीप हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन और उप विकास आयुक्त श्वेता भारती समेत बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में…

Read More

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार की ओर से अभियान बसेरा-02 के तहत बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, सीतामढ़ी में आयोजित हुआ। जिले के सभी प्रखंडों के अंचल कार्यालयों के माध्यम से कुल 800 लाभुकों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री तथा सीतामढ़ी जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने लाभुकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि…

Read More

सीतामढ़ी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रगौरव के माहौल में हरपुर कलां स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के दौरान कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रगौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष गौतम राम आजाद, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामस्वर्थ पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश नंदन ठाकुर, मंडल…

Read More

सीतामढ़ी, 17 अगस्त 2026। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सात निश्चय-3’ के तहत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने सभी परिवादों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, ICDS, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड…

Read More

पटना, 19 अगस्त 2026। बिहार में दंगा, हिंसक प्रदर्शन और अन्य गंभीर कानून-व्यवस्था की परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अब जिला स्तर पर विशेष दंगा निरोधक दस्ता तैनात किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में जिला एंटी रायट फोर्स (DARF) के गठन का आदेश जारी किया है। इस विशेष बल में चयनित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला स्तर पर गठित दंगा निरोधक दस्ते को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सांप्रदायिक तनाव, हिंसक प्रदर्शन, सड़क जाम, सरकारी संपत्ति पर हमले, भीड़ नियंत्रण और अन्य आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला एवं…

Read More

सीतामढ़ी, 15 अगस्त 2026। सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT) के परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। ध्वजारोहण के बाद प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी अनमोल है। उन्होंने नए छात्रों से एक कुशल इंजीनियर बनने के साथ राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधारों में भी सक्रिय भूमिका निभाने…

Read More

सीतामढ़ी। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 51वीं वाहिनी, सीतामढ़ी-II की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 के तहत सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 21 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 अगस्त 2026 को कमांडेंट श्री संजीव कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में ‘जी’ समवाय, कन्हौली में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वाइब्रेंट विलेज कन्हौली, गोरहारी और इंदरवा में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक स्थान पर सात-सात दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत कन्हौली से 10, ओरलहिया से 10, गोरहारी से 10 और इंदरवा से…

Read More

सीतामढ़ी। जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में HIV/एड्स एवं टीबी की रोकथाम, बचाव, जांच और उपचार को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अलावा शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायत राज, जीविका, ICDS, जेल प्रशासन, NSS, NCC, MY Bharat, पीरामल फाउंडेशन, रेड रिबन, Doctor for You और HLFPPT समेत विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. आर.के. यादव ने जिले में HIV संक्रमण की स्थिति की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 5,494 HIV संक्रमित मरीज रिपोर्ट किए गए हैं,…

Read More

सीतामढ़ी, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से पुलिस लाइन, डुमरा, सीतामढ़ी में जिला प्रशासन एकादश एवं बैंकर एकादश के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में जिला प्रशासन एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैंकर एकादश को पराजित कर जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान मैदान में रोमांच चरम पर रहा और हर पल दर्शकों की नजरें…

Read More

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–13–08–2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को आयोजित परेड पूर्वाभ्यास का जिलाधिकारी रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पूर्वाभ्यास के दौरान परेड में शामिल जवानों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप कदमताल, सलामी एवं अन्य गतिविधियों का अभ्यास किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल टुकड़ियों की अनुशासन, वेशभूषा, बूट, कदमों की एकरूपता, मार्चिंग एवं आपसी तालमेल के स्तर पर बारीकी से समीक्षा की। अधिकारियों ने परेड को और…

Read More