Author: admin

कमरौली पुलिस ने चेन लूट की घटना का राजफाश करते हुए जिस शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया, उसे पकड़ना पुलिस के लिए आसान नहीं था। घटना के बाद आरोपित ने पुलिस को चकमा देने के लिए करीब 125 किमी का रास्ता तय किया और कई स्थानों पर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश में 125 किमी के दायरे में लगे 500 से अधिक सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसके बाद उसकी गतिविधियों की कड़ी जोड़ते हुए उसे साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। एसपी सरवणन टी ने बताया कि 13 अगस्त को यूपीएसआईडीसी कॉलोनी में…

Read More

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआइ भारतीय नागरिक कमल की तलाश कर रही है, जिस पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय अपराध में शामिल होने का आरोप है। एफबीआइ ने गुरुवार को कहा कि कमल को एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल होने के लिए वांछित माना जा रहा है, जो जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साजिश में लिप्त है। एफबीआइ ने कहा, “लॉरेंस बिश्नोई आर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप भारत के पंजाब राज्य में शुरू हुआ और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर सक्रिय है।” कमल के खिलाफ जबरन वसूली के जरिए व्यापार में…

Read More

आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस परिसर के हॉस्टल में शुक्रवार को एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बीएमएस (बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) थर्ड ईयर का छात्र प्रारंभ शुक्ला पुत्र अनुपम शुक्ला वीपीओ जबलपुर सिटी बी 48 डुबन एयरपोर्ट रोड जबलपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला था। 19 वर्षीय छात्र प्रारंभ में सुसाइड क्यों किया, इसकी माजरा पुलिस जांच कर रही है। माजरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के शव गृह में पहुंचा दिया है। जहां पर शनिवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।आईआईएम सिरमौर में सुसाइड का यह पहला मामला सामने…

Read More

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से शुक्रवार को तीन और मामलों में अंतरिम राहत मिल गई। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने डायमंड हार्बर के विष्णुपुर और रवीन्द्रनगर थानों में दर्ज इन मामलों में 11 सितंबर तक उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अभिषेक को अब तक दर्ज 16 एफआईआर में से आठ मामलों में अंतरिम रक्षाकवच मिल चुका है। अभिषेक के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में आयोजित ‘सेबाश्रय’ स्वास्थ्य केंद्रों और जमीन से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं को लेकर उनके खिलाफ ये तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं।पुलिस की…

Read More

आज दिनांक 19.08.2026 को प्रशिक्षण केंद्र, सीतामढ़ी स्थित आनंद भवन में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के साथ स्वागत सह संवाद समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु सिपाहियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा के महत्त्व पर मार्गदर्शन देते हुए आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही गश्ती, वाहन जांच,विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के दौरान सतर्कता एवं निर्धारित नियमों के अनुपालन पर विशेष रूप से बल दिया गया। पुलिसिंग में आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यशैली के माध्यम से…

Read More

पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।

Read More

श्रावण माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले के विभिन्न शिवालयों, मंदिरों, प्रमुख पूजा स्थलों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें। वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर गश्ती टीम लगातार भ्रमणशील है तथा सतत निगरानी रखी जा…

Read More

पटना, 19 अगस्त 2026। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) की ओर से मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा मार्ग को फोरलेन मानक में उन्नत करने की मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना उत्तर बिहार में सड़क कनेक्टिविटी और विकास को नई गति देने वाली साबित होगी। करीब 3,590.73 करोड़ रुपये की लागत से 82.578 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन में विकसित किया जाएगा। परियोजना का निर्माण हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) के तहत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क परियोजना के…

Read More

शिवहर। पूर्व सांसद आनंद मोहन और सांसद लवली आनंद आज शिवहर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों जनप्रतिनिधि दिनभर अलग-अलग स्थानों का दौरा करेंगे और बैठकों, निरीक्षण, शिलान्यास तथा शोक-संवेदना कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आनंद मोहन और लवली आनंद का कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे: समाहरणालय, शिवहर के संवाद कक्ष में DWO की SC-ST संबंधी बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे: देकुली धाम में कांवरिया पथ का निरीक्षण करेंगे और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3:30 बजे: धर्मपुर (पिपराही) में स्व. संजीत कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मिलकर मातमपुर्सी करेंगे।…

Read More

सीतामढ़ी, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से सीतामढ़ी के पुलिस लाइन, डुमरा में जिला प्रशासन एकादश और बैंकर एकादश के बीच रोमांचक फुटबॉल मुकाबला आयोजित किया गया। संघर्षपूर्ण मैच में जिला प्रशासन एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैंकर एकादश को हराकर जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। मैदान पर दोनों ओर से लगातार प्रयास किए गए, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक बना रहा। दर्शकों की…

Read More