Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
प्रेस विज्ञप्ति – गुरुवार को डुमरा स्थित राम सकल सिंह साइंस कॉलेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर प्रोफेसर नीलिमा झा ने की जबकि नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉक्टर मोहम्मद असगर कर रहे थे ।कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक एवं कर्मियों ने हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया और हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ का जयघोष कर सभी को प्रेरित भी किया ।सभी शिक्षक एवं कर्मियों ने तिरंगा हाथ…
सीतामढ़ी, 12 अगस्त 2026। जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी के 18 मई 2026 को जारी निर्देश के आलोक में आम लोगों की शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने और उनके प्रभावी समाधान के उद्देश्य से परसौनी प्रखंड की परसुरामपुर पंचायत में 18 अगस्त 2026 को ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी, परसौनी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त पंचायत स्तर पर इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम लोगों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे प्राप्त कर संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की कार्रवाई सुनिश्चित…
सीतामढ़ी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा के तहत परसौनी प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों को बाल हितैषी ग्राम पंचायत बनाने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश चन्द्र ने की। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन सीतामढ़ी, यूनिसेफ बिहार और प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। बैठक में परसौनी को पूर्व में घोषित बाल श्रम मुक्त प्रखंड के रूप में हासिल उपलब्धि को बनाए रखने और प्रखंड की सभी पंचायतों को बाल हितैषी बनाने के साथ-साथ बाल संरक्षण के लिहाज से मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।…
सीतामढ़ी, 12 अगस्त 2026। जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने बुधवार को बैरगनिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र और प्रखंड स्तर के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लापरवाही और अनियमितता सामने आने पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए संबंधित पदाधिकारियों के वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर परिषद बैरगनिया के कार्यों की विशेष रूप से समीक्षा की गई। योजनाओं के क्रियान्वयन और प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित अभियंता…
सीतामढ़ी, 12 अगस्त 2026। बैरगनिया में निर्माणाधीन बाइपास सड़क के काम में अपेक्षित प्रगति नहीं होने की शिकायतों के बीच जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बुधवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति और अब तक हुए कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि और ठेकेदार से निर्माण कार्य की प्रगति, सामने आ रही समस्याओं और काम में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली। मौके पर कार्य की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर डीएम ने संबंधित ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देते हुए निर्माण…
सीतामढ़ी, 12 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान-2026 को सफल बनाने के लिए सीतामढ़ी जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिले में यह अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना से जोड़ना तथा घरों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त, सीतामढ़ी श्वेता भारती की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित कर अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा…
मधुबनी, 12 अगस्त 2026। किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 17 अगस्त 2026 को कृषि ऋण आउटरीच कैंप आयोजित किया जाएगा। मधुबनी जिले में बैंक की सभी 20 शाखाओं के माध्यम से विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के दौरान कृषि एवं उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए उपलब्ध विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों के आवेदनों पर कार्रवाई की जाएगी। पात्र आवेदनों के आधार पर ऋण की स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड…
मधुबनी, 12 अगस्त 2026। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें करियर संबंधी मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से मधुबनी में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। जिला नियोजनालय, मधुबनी की ओर से 10 अगस्त 2026 को वाटसन +2 हाई स्कूल परिसर में आयोजित मेले में बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया। मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े कुल 12 नियोजकों ने भाग लिया। इनमें Guradians Security Pvt. Ltd., Airtel (Quess Corp Ltd.), First Fly Corporate Services, HCC Sweksha Nidhi Ltd., K.K. Enterprises, Lerner Pvt. Ltd., Nav Bharat Fertilizer, SIS Security Agency,…
मधुबनी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को मधुबनी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा में एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, जामिया इस्लामिया के विद्यार्थी, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, जीएनएम और आशा कार्यकर्ता, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मी तथा मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सहित बड़ी…
सीतामढ़ी, 12 अगस्त। राष्ट्रीय ध्वज में फूल रखकर गांठ बांधने से बचना चाहिए, क्योंकि फूलों से निकलने वाले प्राकृतिक रंग तिरंगे पर दाग-धब्बे छोड़ सकते हैं। राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, इसलिए इसकी गरिमा और स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यह बात कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक लायन डॉ. राजीव कुमार काजू ने कही। वे लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ध्वज बंधन एवं ध्वजारोहण प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में एमजीएन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों समेत सैकड़ों छात्र, युवा…