Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    परसुरामपुर पंचायत में 18 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, जन शिकायतों का होगा प्रभावी निराकरण

    August 13, 2026

    परसौनी की सभी पंचायतों को बाल हितैषी बनाने की पहल, प्रखंड स्तरीय बैठक में बनी रणनीति

    August 13, 2026

    बैरगनिया में योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की DM ने की समीक्षा, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
    Bihar

    मधुबनी में भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

    adminBy adminAugust 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को मधुबनी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    तिरंगा यात्रा में एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, जामिया इस्लामिया के विद्यार्थी, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, जीएनएम और आशा कार्यकर्ता, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मी तथा मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

    देशभक्ति के नारों से गूंजा मधुबनी

    तिरंगा यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। स्कूली बच्चों का जोश, स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों की ड्रम की ताल और युवाओं की भागीदारी ने यात्रा को खास बना दिया। जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता ने भी कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई।

    तिरंगा रथ से बज रहे ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ के गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। यात्रा के दौरान ‘हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे देशभक्ति नारों से शहर गूंजता रहा।

    जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा +2 बालिका उच्च विद्यालय, मधुबनी से शुरू हुई। यात्रा थाना मोड़, रेलवे स्टेशन और बाटा चौक होते हुए पुनः शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

    तिरंगा सभी को एक सूत्र में जोड़ता है: आनंद शर्मा

    यात्रा के समापन के बाद जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मधुबनी की सामूहिक देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्सव है।

    उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की भागीदारी ने यह संदेश दिया है कि तिरंगा सभी को एक सूत्र में जोड़ता है। स्वतंत्रता दिवस देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने के साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का अवसर भी है।

    जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और राष्ट्र की प्रगति, स्वच्छता तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    नशामुक्ति का दिलाया संकल्प

    कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा और वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने देश की एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के संदेश के साथ तीन रंगों वाले गुब्बारों के गुच्छे को आसमान में उड़ाया।

    इसके बाद जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रप्रेम के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी दिया गया।

    मौके पर अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व मुकेश रंजन, अपर समाहर्ता लोक शिकायत राजेश कुमार, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंदन कुमार झा, अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रश्मि कुमारी, परिवहन पदाधिकारी, एडीएमओ रजनीश कुमार, वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्योति रानी, कला संस्कृति एवं खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार, डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

    #HarGharTiranga #Madhubani #TirangaYatra #IndependenceDay #MadhubaniNews #BiharNews #VandeMataram #NationalUnity #Patriotism #NashaMukti

     

    Bihar Independence Day Bihar News Har Ghar Tiranga Har Ghar Tiranga 2026 Har Ghar Tiranga Bihar Independence Day 2026 Madhubani District Administration Madhubani DM Anand Sharma Madhubani Latest News Madhubani News Madhubani Tiranga Yatra Nasha Mukti National Unity Patriotism Tiranga campaign Tiranga rally Tiranga Yatra Madhubani Vande Mataram Yogendra Kumar SSP
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleध्वज में फूल रखने से करें परहेज: डॉ. राजीव काजू
    Next Article मधुबनी में नियोजन मेला: 1720 अभ्यर्थियों ने दिया बायोडाटा, 688 का औपबंधिक चयन
    admin

    Related Posts

    परसुरामपुर पंचायत में 18 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, जन शिकायतों का होगा प्रभावी निराकरण

    August 13, 2026

    परसौनी की सभी पंचायतों को बाल हितैषी बनाने की पहल, प्रखंड स्तरीय बैठक में बनी रणनीति

    August 13, 2026

    बैरगनिया में योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की DM ने की समीक्षा, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश

    August 13, 2026

    बैरगनिया बाइपास निर्माण में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश, स्थल पर पहुंचकर लिया जायजा

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss

    परसुरामपुर पंचायत में 18 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, जन शिकायतों का होगा प्रभावी निराकरण

    By adminAugust 13, 20260

    सीतामढ़ी, 12 अगस्त 2026। जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी के 18 मई 2026 को जारी निर्देश के…

    परसौनी की सभी पंचायतों को बाल हितैषी बनाने की पहल, प्रखंड स्तरीय बैठक में बनी रणनीति

    August 13, 2026

    बैरगनिया में योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की DM ने की समीक्षा, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश

    August 13, 2026

    बैरगनिया बाइपास निर्माण में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश, स्थल पर पहुंचकर लिया जायजा

    August 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (591)
    • Breaking News (1,362)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (174)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?