Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

    August 16, 2026

    साइंस कॉलेज में “हर घर तिरंगा” का हुआ आयोजन

    August 16, 2026

    परसुरामपुर पंचायत में 18 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, जन शिकायतों का होगा प्रभावी निराकरण

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
    National

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

    adminBy adminAugust 16, 2026Updated:August 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक–13–08–2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को आयोजित परेड पूर्वाभ्यास का जिलाधिकारी रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
    पूर्वाभ्यास के दौरान परेड में शामिल जवानों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप कदमताल, सलामी एवं अन्य गतिविधियों का अभ्यास किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल टुकड़ियों की अनुशासन, वेशभूषा, बूट, कदमों की एकरूपता, मार्चिंग एवं आपसी तालमेल के स्तर पर बारीकी से समीक्षा की। अधिकारियों ने परेड को और अधिक प्रभावी एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।
    पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने समारोह स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के इस महत्वपूर्ण आयोजन में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए। समारोह से जुड़े सभी दायित्वों का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप निर्वहन सुनिश्चित करने तथा सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने का निर्देश उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
    उन्होंने समारोह में आने वाले अतिथियों एवं आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया। वहीं, पुलिस प्रशासन को विधि-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया।
    अधिकारियों ने निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को अनुशासित, सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। जिला प्रशासन द्वारा समारोह की तैयारियों की लगातार समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मौके पर उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती,अनुमंडल पदाधिकारी सदर, आनंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    #IndependenceDay #15August #ParadeRehearsal #DM #SP #IndependenceDay2026 #PoliceParade #FreedomDay #DistrictAdministration #UPNews

    15 August 15 August preparations 15 अगस्त कार्यक्रम District Administration DM SP inspection DM SP visit Independence Day Independence Day 2026 Independence Day parade Independence Day Preparations parade rehearsal police parade rehearsal जिला प्रशासन डीएम एसपी डीएम एसपी ने लिया जायजा परेड का पूर्वाभ्यास पुलिस परेड स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस की तैयारी स्वतंत्रता दिवस समारोह
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसाइंस कॉलेज में “हर घर तिरंगा” का हुआ आयोजन
    admin

    Related Posts

    साइंस कॉलेज में “हर घर तिरंगा” का हुआ आयोजन

    August 16, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान-2026: सीतामढ़ी में 14 अगस्त को तिरंगा रैली, 16 अगस्त को 93 किमी मानव श्रृंखला

    August 13, 2026

    मधुबनी में भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

    August 13, 2026

    सीतामढ़ी में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान, 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा रैली

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

    By adminAugust 16, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–13–08–2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप…

    साइंस कॉलेज में “हर घर तिरंगा” का हुआ आयोजन

    August 16, 2026

    परसुरामपुर पंचायत में 18 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, जन शिकायतों का होगा प्रभावी निराकरण

    August 13, 2026

    परसौनी की सभी पंचायतों को बाल हितैषी बनाने की पहल, प्रखंड स्तरीय बैठक में बनी रणनीति

    August 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (591)
    • Breaking News (1,362)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (176)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?