Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
प्रेसविज्ञप्ति दिनांक –11 फरवरी 2026 दीप प्रज्वलन के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चोरौत शाखा का उद्घाटन हर-हर महादेव चौक हाई स्कूल के समीप बैंक ऑफ़ बड़ौदा की नई शाखा का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं अंचल प्रमुख श्री सुब्रत कुमार स्वामी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। यह शाखा दरभंगा क्षेत्र की 68वीं शाखा के रूप में प्रारंभ हुई है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में सम्मानित ग्राहक, स्थानीय व्यापारी एवं आमजन उपस्थित रहे।जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक शाखा के खुलने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को…
समाहरणालय सीतामढ़ी जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 11 फरवरी 2026 13 फरवरी 2026 को जिला प्रशासन के तत्वावधान में श्री हलेश्वर स्थान महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।उक्त आयोजन सांस्कृतिक कार्य,कला संस्कृति एवं युवा विभाग के निर्देश के आलोक में 13 फरवरी को अपराह्न 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक हलेश्वर स्थान में किया जाएगा।इस बाबत जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। हलेश्वर स्थान महोत्सव— 2026 में शिक्षा विभाग सीतामढ़ी के द्वारा सांस्कृतिक एवं पौराणिक महता से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 11 फरवरी 2026 चोरौत में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक एवं ‘जनता का दरबार’ आयोजित, विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा चोरौत प्रखंड अंतर्गत श्री लखन नारायण स्मारक उच्च विद्यालय के सभागार में आज प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक सह ‘जनता का दरबार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा आम नागरिकों की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के प्रारंभ में प्रखंड विकास…
प्रेस विज्ञप्ति 11 फरवरी 2026 सोनबरसा प्रखंड स्थित सभा भवन में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत चयनित 05 गांवों के समग्र विकास के लिए चलाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि संबंधित विभाग इस संबंध में अपना डीपीआर दो दिन के अंदर बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करें।उप विकास आयुक्त ने सड़क संपर्क ,पेयजल ,बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका का सृजन से संबंधित परियोजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर…
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में मेगा अभियान, 3174 केंद्रों पर 4,41,068 लोगों ने किया दवा सेवनसीतामढ़ी, 11 फरवरी 2026 — फाइलेरिया नियंत्रनार्थ संचालित “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” के तहत आज जिले में व्यापक स्तर पर मेगा अभियान चलाया गया। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय के निर्देश एवं जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में जिले के 3174 आंगनवाड़ी केंद्रों पर दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष रूप से सुरसंड प्रखंड के बघारी पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र तथा रीगा प्रखंड के सोनार गोट आंगनवाड़ी केंद्र से राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना के साथ वर्चुअल माध्यम से…
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने नीतीश कटारा हत्या मामले में दोषी करार दिए गए विकास यादव की तीन सप्ताह की फरलो देने की मांग वाली याचिका बुधवार को खारिज कर दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि जेल महानिदेशक द्वारा फरलो अर्जी अस्वीकार करने के आदेश में न तो कोई मनमानी पाई गई और न ही याचिकाकर्ता के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि संबंधित प्राधिकार द्वारा पारित निर्णय विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत लिया गया है। ऐसे में न्यायिक हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं बनती। कोर्ट ने यह भी माना कि फरलो का अधिकार पूर्णतः…
पोची पंचायत (प्रखंड): सीमित संसाधनों के बावजूद आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ते हुए हलुमाड़ गांव के सखुआटाड़ टोला निवासी लीलू सिंह अपने परिवार के साथ ऑयस्टर मशरूम की खेती कर प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। पत्नी सरिता देवी और पुत्र ओमप्रकाश सिंह के सहयोग से उन्होंने छोटे स्तर पर शुरू की गई इस पहल को आज स्थानीय बाजार तक पहुंचा दिया है। लीलू सिंह पेशे से पारा शिक्षक हैं और पोची पंचायत के लोथरवा टोला में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले मोबाइल पर मशरूम उत्पादन से संबंधित एक वीडियो देखने के बाद उनके मन…
चंडीगढ़: अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर-1 (प्लेटफॉर्म नंबर-1) पर लिया गया तकनीकी ब्लॉक अब समाप्त कर दिया गया है। यह ब्लॉक रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) द्वारा स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य के तहत थ्रू-रूफ स्ट्रक्चर के शेष फाउंडेशन कार्यों को पूरा करने के लिए लिया गया था। रेलवे प्रशासन के अनुसार 9 फरवरी को निर्धारित कार्य पूर्ण कर ब्लॉक हटा लिया गया। ब्लॉक अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म परिवर्तन के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। कई ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदले गए थे, जिससे नियमित यात्रियों…
आधार कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर जैसे विवरणों में बदलाव करना अब पहले की तुलना में काफी सरल हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने प्रक्रिया को डिजिटल और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाते हुए मोबाइल ऐप के माध्यम से अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई है। अब नागरिकों को छोटे-मोटे संशोधन के लिए बार-बार वेबसाइट या आधार सेवा केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पहले आधार में बदलाव के दौरान वेरिफिकेशन प्रक्रिया को अत्यंत संवेदनशील माना जाता था, जिसके कारण अधिकांश मामलों में आधार केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य होता था। हालांकि अब नए आधिकारिक ऐप के…
फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ, दवा खाकर किया गया उद्घाटनसीतामढ़ी।फाइलेरिया नियंत्रनार्थ जिले में आज दिनांक 10 फरवरी 2026 से “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर अस्पताल, सीतामढ़ी परिसर में प्रभारी जिलाधिकारी सह अपर जिलाधिकारी श्री संजीव कुमार द्वारा स्वयं दवा का सेवन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आम नागरिकों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा सेवन के प्रति जागरूक किया गया।उद्घाटन अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी सह अपर जिलाधिकारी श्री संजीव कुमार ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए दवा का…