Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
*बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) *जिला शाखा — सीतामढ़ी* *प्रेस विज्ञप्ति* *सीतामढ़ी, दिनांक 25 सितम्बर 2026:* बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA), जिला इकाई सीतामढ़ी के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग के एकतरफा व मनमाने निर्णयों के विरुद्ध शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन भी पूरे जिले में अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक असर देखने को मिला। *■ दूसरे दिन भी सीतामढ़ी जिले में शत-प्रतिशत सफल रहा हड़ताल:* आज दिनांक 25/09/2026 को आयोजित इस हड़ताल का *सीतामढ़ी स्थित सदर अस्पताल* सहित जिले के सभी प्रखंडों में स्थित PHC, CHC, अनुमंडलीय अस्पतालों तथा अन्य सभी राजकीय स्वास्थ्य संस्थानों में व्यापक व ऐतिहासिक प्रभाव दिखा।…
28 सितंबर को वाट्सन +2 हाई स्कूल, मधुबनी में आयोजित होगा नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला। नियोजन मेला में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों का चयन मधुबनी 25 सितंबर 2026 युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार एवं निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में जिला नियोजनालय, मधुबनी द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला दिनांक 28 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक वाट्सन +2 हाई स्कूल, मधुबनी में आयोजित होगा। नियोजन…
अधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती कर समयबद्ध , पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का दिया निर्देश ~~~~~ मधुबनी, 25 सितंबर, 2026। बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के सफल, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु संचालन को लेकर मधुबनी जिले में प्रशासनिक तैयारियों को गति प्रदान कर दी गई है। जिला निर्वाचन ढपदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा द्वारा निर्वाचन कार्यों के प्रभावी प्रबंधन एवं विभिन्न गतिविधियों के समन्वित संचालन के लिए कुल 12 कोषांगों का गठन किया गया है। सभी कोषांगों में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए उनके कार्य एवं दायित्व…
[26-09-2026 02:36 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: *सेवा संकल्प से जनसंकल्प तक पहुँचा अभियान, जीवछ नदी की स्वच्छता को लेकर उमड़ा जनसैलाब* जीवछ नदी को गंदगीमुक्त बनाने की मुहिम, स्वच्छता के लिए प्रशासन से आमजन तक साथ-साथ* मधुबनी ने दिखाई जीवछ के प्रति अपनी जिम्मेदारी, स्वच्छता अभियान में उमड़ी जनभागीदारी *स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामूहिक दायित्व है : डीडीसी* ~~~ मधुबनी, 24 सितम्बर, 2026 सेवा संकल्प अभियान सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जीवछ नदी को पुनर्जीवित करने एवं मुक्ति धाम कायाकल्प अभियान को लेकर मधुबनी में भव्य एवं व्यापक…
मधुबनी, 24 सितम्बर 2026 पोषण अभियान के अंतर्गत दिनांक 24 सितम्बर 2026 को जिला परिषद, मधुबनी के प्रांगण में एक दिवसीय जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण के प्रति जन-जागरूकता को सुदृढ़ करना, पोषण संबंधी गतिविधियों एवं सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना, विभिन्न विभागों के मध्य अंतर्विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करना तथा पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आँगनवाड़ी कर्मियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना था । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *उप विकास आयुक्त, मधुबनी की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी; निदेशक,…
समाहरणालय, सीतामढ़ी जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 25 सितंबर 2026 जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं, प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश के आलोक में जिले के सभी तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों पर प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभिन्न जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागों की टीमें नियमित रूप से तटबंधों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का जायजा ले रही हैं। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर श्री आनंद कुमार द्वारा रुन्नीसैदपुर प्रखंड अंतर्गत नदी तटबंध का स्थल निरीक्षण किया गया।…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 25 सितंबर 2026 जिले में नल-जल योजनाओं का पदाधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश के आलोक में आज जिले के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में संचालित नल-जल योजनाओं का जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर योजनाओं की अद्यतन स्थिति, जलापूर्ति की व्यवस्था एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर योजना से सं बंधित आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की गई तथा जहां आवश्यक पाया गया, वहां संबंधित कर्मियों…
माहरणालय सीतामढ़ी प्रेस विज्ञप्ति दिनांक– 25.09.2026 “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ’’सात निश्चय-3’’ अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत आज समाहरणालय स्थित अपने विमर्श कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं जहां परिवादों को सुना गया एवं उसके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए। जनसुनवाई के दौरान 118 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी माम ले, सामाजिक…
समाहरणालय, सीतामढ़ी जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 25 सितंबर 2026 लोन स्वीकृति एवं डिस्बर्सल में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज परिचर्चा भवन में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती, निदेशक डीआरडीए राजेश भूषण, प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग आशुतोष श्रीवास्तव, डीपीआरओ कमल सिंह, कार्यपालक अभियंता विद्युत सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न बैंकों के प्रदर्शन की जानकारी लेते हुए योजना के तहत लोन स्वीकृति…
सीतामढ़ी। डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव, रोकथाम तथा क्लीनिकल प्रबंधन के साथ फाइलेरिया नियंत्रनार्थ आगामी रात्रि रक्त पट्ट संग्रह की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति, सीतामढ़ी के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉ. आर. के. यादव ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सदर अस्पताल से प्रशिक्षक डॉ. राजीव कुमार, जिले के सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रत्येक प्रखंड से दो-दो चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम विजय चंद्र झा, वीडीसीओ प्रिंस कुमार, कमलेश कुमार, रजनीश कुमार तथा पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार, दुर्गा प्रसाद, रोहित कुमार…