प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 25 सितंबर 2026
जिले में नल-जल योजनाओं का पदाधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश के आलोक में आज जिले के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में संचालित नल-जल योजनाओं का जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर योजनाओं की अद्यतन स्थिति, जलापूर्ति की व्यवस्था एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर योजना से सं
बंधित आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की गई तथा जहां आवश्यक पाया गया, वहां संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निरीक्षण के उपरांत
निर्धारित प्रपत्र में जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पेयजल से संबंधित योजनाओं के सुचारु एवं प्रभावी संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
निर्देश के अनुरूप जिले में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थलीय जांच एवं अनुश्रवण की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचना सुनिश्चित किया जा
सके।
