28 सितंबर को वाट्सन +2 हाई स्कूल, मधुबनी में आयोजित होगा नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला।
नियोजन मेला में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों का चयन
मधुबनी
25 सितंबर 2026
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार एवं निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में जिला नियोजनालय, मधुबनी द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है।
यह नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला दिनांक 28 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक वाट्सन +2 हाई स्कूल, मधुबनी में आयोजित होगा।
नियोजन मेला में भारत की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में CTL India Pvt. Ltd., Dsets Pvt. Ltd., Firstfly Corporate Management Services, Freedom Employability Academy, HSN Tech Solution Pvt. Ltd., K.K. Enterprises, KKP Fine Linen Pvt. Ltd., L&T Construction Ltd., LHRS Human Resource Services, Netambit Value First Services Pvt. Ltd., Quess Corp Ltd., Sanvi Green Tech Pvt. Ltd., SIS Pvt. Ltd., Triple Canopy Security LLP सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के शामिल होने की संभावना है।
इस नियोजन मेला के माध्यम से अधिक से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर मेला स्थल पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
नियोजन मेला में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपना शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड, बायोडाटा तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। नियोजन मेला में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
रिक्तियों एवं नियोजन से संबंधित शर्तों के लिए संबंधित नियोजक सीधे उत्तरदायी होंगे। विभाग एवं जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।