Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *दूसरे दिन भी हड़ताल का दिखा ऐतिहासिक असर; ओपीडी व गैर-आपातकालीन सेवाएँ पूरी तरह ठप — सरकार की बेरुखी पर भासा की दो-टूक चेतावनी: गूंगी-बहरी बनी रही सरकार तो इमरजेंसी एवं पोस्टमार्टम सेवा भी करेंगे बाधित*

    September 26, 2026

    *शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, नियोजन मेला में प्रवेश निःशुल्क*

    September 26, 2026

    [26-09-2026 02:39 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 के शिक्षक /स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी जिले में 12 कोषांगों का गठन

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»[26-09-2026 02:39 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 के शिक्षक /स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी जिले में 12 कोषांगों का गठन
    Bihar

    [26-09-2026 02:39 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 के शिक्षक /स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी जिले में 12 कोषांगों का गठन

    adminBy adminSeptember 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती कर समयबद्ध , पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का दिया निर्देश
    ~~~~~
    मधुबनी,
    25 सितंबर, 2026।

    बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के सफल, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु संचालन को लेकर मधुबनी जिले में प्रशासनिक तैयारियों को गति प्रदान कर दी गई है। जिला निर्वाचन ढपदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा द्वारा निर्वाचन कार्यों के प्रभावी प्रबंधन एवं विभिन्न गतिविधियों के समन्वित संचालन के लिए कुल 12 कोषांगों का गठन किया गया है। सभी कोषांगों में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए उनके कार्य एवं दायित्व भी निर्धारित किए गए हैं।
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे निर्वाचन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन संबंधी प्रावधानों के अनुरूप अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जवाबदेही, तत्परता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है।
    निर्वाचन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए गठित 12 कोषांगों में कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग, सामग्री प्रबंधन कोषांग, परिवहन प्रबंधन कोषांग, विधि-व्यवस्था प्रबंधन कोषांग, आदर्श आचार संहिता प्रबंधन कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका प्रबंधन कोषांग, मतपत्र/डम्मी बैलेट पेपर एवं सील प्रबंधन कोषांग, मीडिया/एमसीएमसी प्रबंधन एवं प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग, हेल्पलाइन-सह-जन शिकायत/समाधान एवं जिला नियंत्रण कक्ष प्रबंधन कोषांग, कम्युनिकेशन प्लान/संचार योजना एवं वीडियोग्राफी प्रबंधन कोषांग तथा निर्वाचन/निर्वाचक सूची प्रबंधन कोषांग शामिल हैं।
    कार्मिक कोषांग के माध्यम से निर्वाचन कार्य के लिए आवश्यक मानव संसाधन का प्रबंधन, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति तथा संबंधित प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन किया जाएगा।

    प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग द्वारा निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का समन्वय किया जाएगा।
    सामग्री प्रबंधन कोषांग द्वारा निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाली आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं परिवहन प्रबंधन कोषांग के माध्यम से निर्वाचन कार्य में आवश्यक वाहनों की उपलब्धता, आवंटन एवं संचालन की व्यवस्था की जाएगी।
    विधि-व्यवस्था प्रबंधन कोषांग द्वारा निर्वाचन के दौरान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक समन्वय किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता प्रबंधन कोषांग द्वारा आदर्श आचार संहिता से संबंधित मामलों की निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    इसी प्रकार मतपत्र एवं मतपेटिका प्रबंधन कोषांग द्वारा मतपत्रों एवं मतपेटिकाओं से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का संचालन किया जाएगा। मतपत्र/डम्मी बैलेट पेपर एवं सील प्रबंधन कोषांग द्वारा संबंधित निर्वाचन सामग्री एवं सील की व्यवस्था, सुरक्षित रख-रखाव तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
    मीडिया/एमसीएमसी प्रबंधन एवं प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग द्वारा निर्वाचन से संबंधित मीडिया गतिविधियों, मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी से जुड़े कार्यों तथा निर्वाचन प्रेक्षकों से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का समन्वय किया जाएगा। हेल्पलाइन-सह-जन शिकायत/समाधान एवं जिला नियंत्रण कक्ष प्रबंधन कोषांग के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित सूचना, शिकायतों एवं जनसमस्याओं के प्राप्ति एवं नियमानुसार समाधान तथा नियंत्रण कक्ष के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
    कम्युनिकेशन प्लान/संचार योजना एवं वीडियोग्राफी प्रबंधन कोषांग द्वारा निर्वाचन से संबंधित संचार व्यवस्था एवं आवश्यक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। वहीं निर्वाचन/निर्वाचक सूची प्रबंधन कोषांग द्वारा निर्वाचन एवं निर्वाचक सूची से संबंधित कार्यों का निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी कोषांग अपने-अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियों को पूर्ण करें। उन्होंने निर्वाचन
    [26-09-2026 02:39 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: प्रक्रिया की स्वतंत्रता, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।
    किया जा रहा है, ताकि बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 का संचालन निर्धारित प्रावधानों एवं मानकों के अनुरूप शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजीवछ नदी के पुनर्जीवन को लेकर एकजुट हुआ मधुबनी, हजारों हाथों ने थामा स्वच्छता का मोर्चा
    Next Article *शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, नियोजन मेला में प्रवेश निःशुल्क*
    admin

    Related Posts

    *दूसरे दिन भी हड़ताल का दिखा ऐतिहासिक असर; ओपीडी व गैर-आपातकालीन सेवाएँ पूरी तरह ठप — सरकार की बेरुखी पर भासा की दो-टूक चेतावनी: गूंगी-बहरी बनी रही सरकार तो इमरजेंसी एवं पोस्टमार्टम सेवा भी करेंगे बाधित*

    September 26, 2026

    *शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, नियोजन मेला में प्रवेश निःशुल्क*

    September 26, 2026

    जीवछ नदी के पुनर्जीवन को लेकर एकजुट हुआ मधुबनी, हजारों हाथों ने थामा स्वच्छता का मोर्चा

    September 26, 2026

    [26-09-2026 02:33 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: पोषण अभियान के अंतर्गत जिला परिषद, मधुबनी में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    September 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    *दूसरे दिन भी हड़ताल का दिखा ऐतिहासिक असर; ओपीडी व गैर-आपातकालीन सेवाएँ पूरी तरह ठप — सरकार की बेरुखी पर भासा की दो-टूक चेतावनी: गूंगी-बहरी बनी रही सरकार तो इमरजेंसी एवं पोस्टमार्टम सेवा भी करेंगे बाधित*

    By adminSeptember 26, 20260

    *बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) *जिला शाखा — सीतामढ़ी* *प्रेस विज्ञप्ति* *सीतामढ़ी, दिनांक 25 सितम्बर…

    *शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, नियोजन मेला में प्रवेश निःशुल्क*

    September 26, 2026

    [26-09-2026 02:39 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 के शिक्षक /स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी जिले में 12 कोषांगों का गठन

    September 26, 2026

    जीवछ नदी के पुनर्जीवन को लेकर एकजुट हुआ मधुबनी, हजारों हाथों ने थामा स्वच्छता का मोर्चा

    September 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (887)
    • Breaking News (1,417)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (214)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?