Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
Google अपना 28वां जन्मदिन मना रहा है। गैराज से शुरू हुई कंपनी आज 6 माहाद्वीपों के 200 से भी ज्यादा शहरों में फैली है। इन जगहों पर स्थानीय संस्कृति, डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी खास बातें देखने को मिलती हैं। कुछ आफिसों में मधुमक्खी के छत्ते, इनडोर गार्डन और स्थानीय कलाकारों की बनाई कलाकृतियां हैं, जबकि कुछ में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, डेवलपर्स के लिए जगह और हार्डवेयर इंजीनियरिंग और AI रिसर्च की सुविधाएं हैं। कंपनी के पास इतिहास की कुछ अनोखी चीजें भी हैं, जैसे माउंटेन व्यू हेडक्वार्टर में स्टैन नाम का ब्रॉन्ज का डायनासोर और 2007 में…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अपने परीक्षा से जुडे़ कामों की सुरक्षा कर दी है और नई दिल्ली ऑफिस में 39 CISF जवानों को तैनात किया है। यह फोर्स गोपनीय इलाकों पर नजर रखेगी, आने-जाने वालों को कंट्रोल करेगी और स्टाफ व विजिटर्स की जांच करेगी। NTA ने अपनी नई बिल्डिंग में गोपनीय इलाकों को भी अलग से चिह्नित किया है। परीक्षा सामग्री तक अनधिकृत पहुंच को रोकने की कोशिशों के तहत इन इलाकों में आवाजाही और कामकाज पर कड़ी नजर रखी जाएगी। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि बिल्डिंग में गोपनीय इलाके चिह्नित किए गए हैं, जहां आवाजाही और कामकाज…
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के नियम का असर छोटे लेनदेन पर तो नहीं होगा फिर भी देश में नकदी का चलन और बढ़ सकता है। यह आशंका इसलिए मजबूत हुई है क्योंकि हाल के वर्षों में डिजिटल लेन-देन तेजी से फैलने के बावजूद आम जनता के पास रखी नकदी भी तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को जारी आरबीआई का डाटा बताता है कि 15 सितंबर 2026 को जनता के पास मुद्रा (नोट-सिक्के) 42,10,170 करोड़ रुपये थी, जो एक साल पहले की तुलना में 13.6 प्रतिशत अधिक है। नोट छपने में कितना आता है खर्च? आरबीआई के पूरे वित्त वर्ष…
प्रकाशनार्थ सुरसंड के करुणा गांव में खूनी संघर्ष: लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष और उनके बेटे पर जानलेवा हमला, मुजफ्फरपुर रेफर; पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल सुरसंड (सीतामढ़ी): सुरसंड थाना क्षेत्र के करुणा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई हिंसक मारपीट में लोजपा (रामविलास) के सुरसंड प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य विनोद चौबे और उनके पुत्र पंकज चौबे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल दर अस्पताल भटकते रहे पीड़ित घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सुरसंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।…
आहा कतबो ताकतवर किया नेए होए, अंतिम यात्रा में असमसान तक जाए के लेल ,, से कन्हा के जरूरत दोसरे के से परेएत छे। २ सभक त्वचा कतबो गोर किया नेए हुए ,,, अनाहार होईते से सबके एक दीप के इजोत ,,,, के जरूरत पैरीते छेए।। 3 सभक पास करोड़ों के बैंक बैलेंस और, दर्जनो लग्जरी गाड़ि हुए, तैयो से घर के? अंदर अपन कदम स, से चल परैते छे।।। 4 नेए कियो एतैए अमर भ, क ऐल अछि,,,,, नेए ककरो से इच्छा मृत्यु के वरदान मिलल छै,,,,,,, और नेए ककरो अंतैए स तिनका भेइर साथ???? ल जा सकैएत छी।।।।…
पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..
आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को पुलिस केंद्र स्थित आनंद भवन में आयोजित पिपिंग समारोह में सीतामढ़ी जिला के कुल 141 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों (ASI) को पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पद पर प्रोन्नति के उपरांत उनके कंधों पर स्टार लगाकर अलंकृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने सभी प्रोन्नत पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। साथ ही,विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक अनुसंधान पर विशेष बल दिया। समारोह में पुलिस उपाधीक्षक…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26 सितंबर 2026 रहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान केंद्रों की व्यवस्था से लेकर मतदान कर्मियों की तैनाती, प्रशिक्षण, मतपेटिका, निर्वाचन सामग्री, वाहन और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन तक की जिम्मेदारी 11 अलग-अलग कोषांगों को सौंपी गई है। शुक्रवार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़ा कोई भी काम अंतिम समय के भरोसे नहीं छोड़ा जाए और सभी…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–26–09–2026 *अटल वयो अभ्युदय योजना* के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया. समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न बुनियाद केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सशक्तीकरण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सीतामढ़ी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सीतामढ़ी एवं जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र, सीतामढ़ी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान 57 वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों को अटल वयो अभ्युदय योजना के उद्देश्यों,…