Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Google का 28वां जन्मदिन: धरती से चांद पर ऑफिस तक, गूगल के 25 Facts जो आपको पता होने चाहिए

    September 27, 2026

    NEET पेपर लीक का असर: NTA के गोपनीय परीक्षा वाले इलाकों की सुरक्षा करेगी CISF

    September 27, 2026

    एक 500 का नोट छापने में सरकार को कितने रुपये खर्च करने पड़ते हैं? UPI चार्ज से सरकारी खजाने पर कितना असर

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»एक 500 का नोट छापने में सरकार को कितने रुपये खर्च करने पड़ते हैं? UPI चार्ज से सरकारी खजाने पर कितना असर
    Bihar

    एक 500 का नोट छापने में सरकार को कितने रुपये खर्च करने पड़ते हैं? UPI चार्ज से सरकारी खजाने पर कितना असर

    adminBy adminSeptember 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के नियम का असर छोटे लेनदेन पर तो नहीं होगा फिर भी देश में नकदी का चलन और बढ़ सकता है। यह आशंका इसलिए मजबूत हुई है क्योंकि हाल के वर्षों में डिजिटल लेन-देन तेजी से फैलने के बावजूद आम जनता के पास रखी नकदी भी तेजी से बढ़ी है।

    शुक्रवार को जारी आरबीआई का डाटा बताता है कि 15 सितंबर 2026 को जनता के पास मुद्रा (नोट-सिक्के) 42,10,170 करोड़ रुपये थी, जो एक साल पहले की तुलना में 13.6 प्रतिशत अधिक है।

    नोट छपने में कितना आता है खर्च?

    आरबीआई के पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़ों में भी चलन में बैंक नोटों का मूल्य 11.9 प्रतिशत बढ़कर 41.24 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था। इसी बीच नोट छपाई पर हर साल हजारों करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

    डिजिटल लेनदेन के बावजूद बढ़ रही नकदी को देख कर ही आरबीआई के भीतर 1000 रुपये के नोट को दोबारा प्रचलन में लाने पर चर्चा हुई है, हालाकि हाल फिलहाल फैसला होने की संभावना नहीं है।

    2000 रुपये से कम की ट्रांजेक्शन पर शुल्क पहले ही नहीं है। सरकार ने पुरजोर तरीके से दावा किया है कि इसका बोझ आम जनता पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। हालांकि अभी लिखित तौर पर कोई नियम नहीं है। पर देश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दुकानदार, पेट्रोल पंप मालिक आदि नकदी पर जोर दे रहे हैं।

    वैसे आरबीआई का डाटा खंगालने पर यह बात सामने आती है कि यूपीआइ के रोजमर्रा के भुगतान का बड़ा जरिया बनने के बावजूद नकदी की आदत खत्म नहीं हुई। ग्रामीण इलाकों, छोटी दुकानों, मजदूरी और कई घरेलू खर्चों में नोट अभी भी पसंद किए जाते हैं।

    क्या दोबारा लौटेगा कैश का चलन?

    मार्च 2026 के अंत तक नकदी-जीडीपी अनुपात बढ़कर 12.1 प्रतिशत रहा। एक वर्ष पहले यह अनुपात 11.7 फीसद था। शुल्क नहीं लगाये जाने के बावजूद नकदी का प्रसार बढ़ा है। अब जबकि शुल्क लगाने की व्यवस्था कर दी गई है तब जनता के पास नोटों की मांग और तेज होने की संभावना है।

    नकदी की मांग बढ़ने का मतलब है कि ज्यादा नोटों की छपाई और आरबीआई का ज्यादा खर्च। आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार नोटों की सुरक्षा छपाई पर खर्च 2025-26 में 4,875.2 करोड़ रुपये रहा। 2024-25 में यह 6,372.8 करोड़ रुपये था। पिछले कुछ वर्षों का औसत करीब 5,000 करोड़ रुपये के आसपास बैठता है।

    2025-26 में खर्च इसलिए घटा क्योंकि नए नोटों का आर्डर कम रहा, तकरीबन 2,81,000 लाख पीस, जबकि एक साल पहले 3,03,000 लाख पीस थे। मांग की पूर्ति काफी हद तक 500 जैसे ऊंचे नोटों से पूरी की गई है। कुल छापे गये नोटों के मूल्य की बात करें तो इसमें 85.5 फीसद सिर्फ 500 के नोटों का है।

    वर्ष 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्रा. लि.ल (बीआरबीएनएमपीएल) ने एक आरटीआई के जवाब में बताया था कि 10 का एक नोट छापने में 96 पैसे और एक 500 का नोट छापने में 2.29 रुपये की लागत आती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसुरसंड के करुणा गांव में खूनी संघर्ष: लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष और उनके बेटे पर जानलेवा हमला, मुजफ्फरपुर रेफर; पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल
    Next Article NEET पेपर लीक का असर: NTA के गोपनीय परीक्षा वाले इलाकों की सुरक्षा करेगी CISF
    admin

    Related Posts

    Google का 28वां जन्मदिन: धरती से चांद पर ऑफिस तक, गूगल के 25 Facts जो आपको पता होने चाहिए

    September 27, 2026

    NEET पेपर लीक का असर: NTA के गोपनीय परीक्षा वाले इलाकों की सुरक्षा करेगी CISF

    September 27, 2026

    सुरसंड के करुणा गांव में खूनी संघर्ष: लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष और उनके बेटे पर जानलेवा हमला, मुजफ्फरपुर रेफर; पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

    September 27, 2026

    ।। शीर्षक, इंसान शान्ति स किया ने रहेए।।

    September 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    Google का 28वां जन्मदिन: धरती से चांद पर ऑफिस तक, गूगल के 25 Facts जो आपको पता होने चाहिए

    By adminSeptember 27, 20260

    Google अपना 28वां जन्मदिन मना रहा है। गैराज से शुरू हुई कंपनी आज 6 माहाद्वीपों…

    NEET पेपर लीक का असर: NTA के गोपनीय परीक्षा वाले इलाकों की सुरक्षा करेगी CISF

    September 27, 2026

    एक 500 का नोट छापने में सरकार को कितने रुपये खर्च करने पड़ते हैं? UPI चार्ज से सरकारी खजाने पर कितना असर

    September 27, 2026

    सुरसंड के करुणा गांव में खूनी संघर्ष: लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष और उनके बेटे पर जानलेवा हमला, मुजफ्फरपुर रेफर; पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

    September 27, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (897)
    • Breaking News (1,417)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (214)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?