Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
समाहरणालय सीतामढ़ी जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 21फरवरी 2026 नीलाम पत्रवाद की समीक्षात्मक बैठक की गई जनवरी माह में 157 वादों का निष्पादन के साथ कुल 3 करोड़ 70 लाख रुपए की वसूली की गई । पूरे वर्ष में 960 वादों का निष्पादन करते हुए लगभग 29 करोड़ 83 लाख रुपए की वसूली की गई जिसमें जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी श्री अभिराम त्रिवेदी के द्वारा अकेले 21 करोड़ 13 लाख रुपए की वसूली करते हुए 482 वादों का निष्पादन किया गया। समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में नीलाम पत्रवाद की बैठक की…
फरीदाबाद में तेज रफ्तार का एक और घातक मामला सामने आया है। सूरजकुंड रोड पर एक तेज गति से आ रही कार ने स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान तरुण सिंह के रूप में हुई है, जो ICICI Bank में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और सेक्टर-23 संजय कॉलोनी के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय कार में एक निजी विश्वविद्यालय के चार छात्र-छात्राएं सवार थे। हादसे के बाद एक को छोड़कर बाकी सभी मौके से फरार हो…
ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में आज भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। यहां India Chip Private Limited के सेमीकंडक्टर OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Test) प्लांट का शिलान्यास किया जाएगा। यह यूनिट उत्तर भारत की पहली बड़ी सेमीकंडक्टर OSAT सुविधा होगी, जिसमें लगभग 3,706 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस परियोजना को देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूती की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे और इस परियोजना के…
सांडी क्षेत्र के ग्राम कोइलाई की एक गर्भवती महिला की जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना में गर्भ में पल रहे शिशु की भी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, मृतका ममता अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थीं। शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला महिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के समय ही महिला की तबीयत गंभीर थी और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।…
अमेरिकी दक्षिणी कमान (US Southern Command) ने जानकारी दी है कि पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करी के संदेह में एक संदिग्ध नाव पर कार्रवाई की गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यह ऑपरेशन उन इलाकों में किया गया, जिन्हें लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रमुख मार्ग के रूप में चिन्हित किया गया है। अमेरिकी सेना के अनुसार, यह नाव ऐसे मार्ग पर संचालित हो रही थी, जहां पहले भी ड्रग कार्टेल सक्रिय रहे हैं। खुफिया इनपुट के आधार पर इस नाव को रोका गया और कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में तीन लोगों के…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के तहत आज अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया, जिसे छात्रों ने अपेक्षाकृत आसान बताया। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलकती दिखाई दी। सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों में तनाव और घबराहट साफ नजर आ रही थी, लेकिन परीक्षा समाप्त होते ही माहौल पूरी तरह बदल गया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही छात्र आपस में चर्चा करते हुए राहत महसूस करते नजर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि इस बार का अंग्रेजी पेपर उम्मीद से आसान रहा। छात्र सक्षम, ध्रुव,…
दिनांक 18.02.2026 को सोनबरसा थाना क्षेत्रांतर्गत समय करीब 20:00 बजे प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पकडीया सरेह स्थित मोबाइल टॉवर के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सोनबरसा थाना कांड संख्या-46/26 दर्ज कर अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण:-
परसौनी थाना कांड संख्या-31/26 की अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।[19/02, 5:52 pm] Social Media: सोनबरसा थानांतर्गत एक टेम्पो से 163.500 लीटर देशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।[19/02, 7:45 pm] Social Media: गाढ़ा थाना कांड संख्या-13/26 के अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।[19/02, 10:01 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिले के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक– 20 फरवरी 2026 दाखिल–खारिज में ₹40 हजार रिश्वत मांगने का मामला सामने आने पर,जांचोपरांत, राजस्व अधिकारी एवं अमीन निलंबित जिला पदाधिकारी के समक्ष प्राप्त एक गंभीर शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की गई है।प्राप्त शिकायत के अनुसार ग्राम मोना, पंचायत बरहेता, प्रखंड रुन्नीसैदपुर निवासी श्री बबलू कुमार से बंटवारा जमीन के दाखिल–खारिज के एवज में ₹40,000 रिश्वत की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया था। आरोप राजस्व अधिकारी, रुन्नीसैदपुर श्री विश्वामित्र खैरवार तथा बरहेता पंचायत के अमीन श्री रूपेश मोचा पर लगाया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा आवेदक एवं…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक—20—02—2026 “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं 136 जन समस्याएं। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ’’सात निश्चय-3’’ अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। लगभग 136 लोगों द्वारा दिए गए परिवादों को सुना गया एवं उसके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री…