Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से नवंबर माह में विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है।

    November 18, 2026

    लोक आस्था, जीजिविषा और कर्मठता के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक

    November 18, 2026

    छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी छठ घाटों पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»अरवल में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन की मापी सुधारने के लिए मांगे थे 20 हजार
    Breaking News

    अरवल में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन की मापी सुधारने के लिए मांगे थे 20 हजार

    adminBy adminOctober 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     जिले के सदर प्रखंड की रामपुर वैना पंचायत में तैनात राजस्व कर्मचारी शिवमंगल पासवान को निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जमीन की मापी में सुधार करने के एवज में परिवादी से कुल 20 हजार रुपये की मांग की गई थी।

    इसमें चार हजार रुपये पहले ही ऑनलाइन दिए जा चुके थे, जबकि बाकी 16 हजार रुपये लेते समय निगरानी टीम ने कर्मचारी को दबोच लिया।

    जमीन की मापी सुधारने के नाम पर मांगी रकम

    अरवल सदर थाना क्षेत्र के उमैराबाद बाजार निवासी रविंद्र कुमार सोनी ने राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।

    शिकायत के अनुसार जमीन की मापी में सुधार करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की प्रारंभिक जांच की।

    शिकायत सही मिली तो बनाई गई धावादल की टीम

    निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज के अनुसार, इसी महीने रिश्वत मांगने की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपित को पकड़ने के लिए धावादल का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने तय योजना के तहत कार्रवाई शुरू की।

    बैदराबाद बाजार में 16 हजार लेते ही दबोचा

    गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने बैदराबाद बाजार में कार्रवाई की। जैसे ही राजस्व कर्मचारी ने परिवादी से 16 हजार रुपये नकद लिए, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित कर्मचारी को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

    चार हजार रुपये पहले ही ऑनलाइन देने का आरोप

    जांच के दौरान सामने आया कि परिवादी ने कथित तौर पर रिश्वत की कुल रकम में से चार हजार रुपये पहले ही ऑनलाइन दिए थे। इसके बाद 16 हजार रुपये नकद देने की बात तय हुई थी। इसी रकम को लेते समय निगरानी टीम ने कार्रवाई कर कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

    पटना ले जाएगी निगरानी टीम, विशेष अदालत में होगी पेशी

    डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को निगरानी विभाग की टीम पटना ले जाएगी। वहां निगरानी की विशेष अदालत में उसे पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच प्रक्रिया जारी है।

    अरवल में नया मकान बनाकर रह रहा था कर्मचारी

    गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी शिवमंगल प्रसाद मूल रूप से कलेर प्रखंड के बुलाकी बिगहा गांव का रहने वाला बताया गया है। वह वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के ओझा बिगहा गांव में नया मकान बनाकर रह रहा था। निगरानी विभाग अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleKGMU के लापता नर्सिंग अधीक्षक इटौंजा टोल के सीसीटीवी में कार चलाते दिखे, कपड़ों से हुई पहचान
    Next Article मधुबनी जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ
    admin

    Related Posts

    माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचा विवाद, राहुल गांधी ने BJP-RSS पर किया पलटवार, बोले- वे नफरत के जाल में फंसे हैं

    November 17, 2026

    बगहा में लाल चूड़ियों के टूटे टुकड़ों ने खोली हत्या की कड़ी, 12 वर्षीय दुर्गा के हत्याकांड में महिला को उम्रकैद

    November 2, 2026

    46 साल की Shweta Tiwari के हुस्न ने हिला डाला इंटरनेट, ‘गुलाबी स्विमसूट’ पहन पानी में लगाई आग

    October 26, 2026

    1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम: BS-6 की एंट्री पर रोक, 50 प्रतिशत कर्मचारियों को मिलेगा WFH

    October 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से नवंबर माह में विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है।

    By adminNovember 18, 20260

    अभियान की प्रमुख तिथियाँ एवं गतिविधियाँ 🔹 12 नवंबर 2026 शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर…

    लोक आस्था, जीजिविषा और कर्मठता के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक

    November 18, 2026

    छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी छठ घाटों पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा

    November 18, 2026

    महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा

    November 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,181)
    • Breaking News (1,509)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (237)
    • Politics (42)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?