Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में बनेगा 336 किलोमीटर लंबा 6-लेन एक्सप्रेसवे, राजगीर से विक्रमशिला तक का सफर होगा आसान

    November 19, 2026

    अशोक चौधरी पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, बोले- 9 महीने से बैठे हैं फर्जी मंत्री; MLC सदस्यता रद्द करने की मांग

    November 19, 2026

    पटना के फुलवारी शरीफ में युवक की गोली मारकर हत्या, रात 11 बजे गांव से हुआ था लापता

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»डॉ. अनिल कुमार की मौत को लेकर पत्नी ने फतुहा थाने में दिया आवेदन, जांच व प्राथमिकी की मांग
    Breaking News

    डॉ. अनिल कुमार की मौत को लेकर पत्नी ने फतुहा थाने में दिया आवेदन, जांच व प्राथमिकी की मांग

    adminBy adminSeptember 25, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डॉ. अनिल कुमार की मौत को लेकर पत्नी ने फतुहा थाने में दिया आवेदन, जांच व प्राथमिकी की मांग

    फतुहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतुहा में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे डॉ. अनिल कुमार प्रभात की मौत को लेकर उनकी पत्नी सीमा कुमारी ने फतुहा थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने पति के साथ कार्यस्थल पर कथित मानसिक प्रताड़ना, जातिसूचक गाली-गलौज, अपमानजनक एवं भेदभावपूर्ण व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है।

    थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में सीमा कुमारी ने बताया है कि उनके पति वर्ष 2019 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतुहा में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि कार्यस्थल पर उनके साथ डॉ. गणपत मंडल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. अमर (आयुष विभाग), डॉ. पवन कुमार (डेंटिस्ट), सुनीता (बीसीएम) समेत अन्य लोगों द्वारा विभिन्न अवसरों पर प्रताड़ना एवं भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता था। आवेदन में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और अपमानित करने का भी आरोप लगाया गया है।

    सीमा कुमारी के अनुसार, एक घटना में उनके पति जिस कुर्सी पर बैठते थे, उसे हटवा दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के व्यवहार से उनके पति मानसिक रूप से परेशान रहते थे। आवेदन में यह भी कहा गया है कि इन घटनाओं और कार्यस्थल से संबंधित शिकायतों की जानकारी संबंधित वरीय अधिकारियों को पूर्व में लिखित रूप से दी गई थी, लेकिन उनके अनुसार अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

    आवेदन में स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव विनोद पाठक, विशेष कार्य पदाधिकारी रेणु कुमारी सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका एवं संबंधित पत्राचार की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। आवेदिका ने पुलिस से कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी रोस्टर, उपस्थिति पंजी, सरकारी पत्राचार, शिकायत-पत्र और नोटशीट समेत अन्य दस्तावेज सुरक्षित कर जांच में शामिल करने का अनुरोध किया है।

    सीमा कुमारी ने अपने आवेदन में कहा है कि लगातार कथित मानसिक प्रताड़ना और कार्यस्थल पर हुए व्यवहार की घटनाओं की पृष्ठभूमि में 4 सितंबर 2026 को उनके पति डॉ. अनिल कुमार प्रभात की मृत्यु हो गई। परिवार ने इन परिस्थितियों और उनकी मृत्यु के बीच संबंध की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

    उन्होंने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की लागू धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पूर्व में सिविल सर्जन, पटना को दिए गए शिकायत-पत्र को केस डायरी में शामिल करने तथा संबंधित चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया है।

    आवेदिका ने कहा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleक्या न्याय अब केवल ‘वायरल वीडियो’ का मोहताज है? दो घटनाओं का कड़वा सच
    Next Article जिलाधिकारी ने सोनबरसा प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण
    admin

    Related Posts

    माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचा विवाद, राहुल गांधी ने BJP-RSS पर किया पलटवार, बोले- वे नफरत के जाल में फंसे हैं

    November 17, 2026

    बगहा में लाल चूड़ियों के टूटे टुकड़ों ने खोली हत्या की कड़ी, 12 वर्षीय दुर्गा के हत्याकांड में महिला को उम्रकैद

    November 2, 2026

    46 साल की Shweta Tiwari के हुस्न ने हिला डाला इंटरनेट, ‘गुलाबी स्विमसूट’ पहन पानी में लगाई आग

    October 26, 2026

    1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम: BS-6 की एंट्री पर रोक, 50 प्रतिशत कर्मचारियों को मिलेगा WFH

    October 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    बिहार में बनेगा 336 किलोमीटर लंबा 6-लेन एक्सप्रेसवे, राजगीर से विक्रमशिला तक का सफर होगा आसान

    By adminNovember 19, 20260

    बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई…

    अशोक चौधरी पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, बोले- 9 महीने से बैठे हैं फर्जी मंत्री; MLC सदस्यता रद्द करने की मांग

    November 19, 2026

    पटना के फुलवारी शरीफ में युवक की गोली मारकर हत्या, रात 11 बजे गांव से हुआ था लापता

    November 19, 2026

    ग्लोबल मार्केट में छाएगा बिहार का मखाना और लीची, सोनपुर और भागलपुर में बनेंगे दो बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

    November 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,191)
    • Breaking News (1,509)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (237)
    • Politics (42)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?