पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष रोको-टोको और सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।
जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध दस्तावेज तथा अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ लोगों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
