Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार विधान परिषद में 8 नए MLC का शपथ ग्रहण कल, दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी नई पारी

    November 22, 2026

    जयनगर में कमला नदी के तट पर पहली बार कला एवं संस्कृति विभाग तथा मधुबनी जिला

    November 22, 2026

    मधुबनी में 25 एवं 26 नवंबर को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं यंत्रों से किसानों को किया जाएगा लाभान्वित

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»पल्स पोलियो अभियान: डीएम की अपील – ‘एक भी बच्चा न छूटे’
    Bihar

    पल्स पोलियो अभियान: डीएम की अपील – ‘एक भी बच्चा न छूटे’

    adminBy adminNovember 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–22–11–2026

    सीतामढ़ी: जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया और सिविल सर्जन डॉ रवींद्र कुमार यादव ने सीतामढ़ी मुख्यालय स्थित डुमरा PHC में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए जिले में आगामी 22 नवंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक चलने वाले विशेष राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (SNID) पल्स पोलियो अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी अभिभावकों और आम जनता से सक्रिय सहयोग की अपील की है।
    जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया है कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए हर बच्चे को ‘दो बूंद ज़िंदगी की’ पिलाना हमारा सामूहिक और सर्वोच्च दायित्व है। पड़ोसी देशों में पोलियो के मामलों को देखते हुए, सीमावर्ती सीतामढ़ी जिले में यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।
    अभियान की व्यापक तैयारी
    जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस पांच दिवसीय सघन अभियान के लिए पूरी तैयारी कर ली है, ताकि शून्य से पाँच वर्ष तक के 5,62,839 अनुमानित बच्चों को पोलियो की खुराक (b-OPV) पिलाई जा सके। अभियान की सफलता के लिए एक विस्तृत माइक्रो-प्लान तैयार किया गया है:
    * लक्षित बच्चे: 5,62,839
    * लक्षित घर: 6,10,793
    * कुल दल: 1,480
    * हाउस-टू-हाउस दल: 1228
    * ट्रांजिट दल: 188 (रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि पर)
    * मोबाइल दल: 47 (झुग्गी-झोपड़ी, ईंट-भट्टों, सुदूर क्षेत्रों के लिए)
    * एक व्यक्ति दल: 17
    * पर्यवेक्षकों की संख्या: 478
    * टीकाकरण के लिए वैक्सीन: b-OPV
    * कोल्ड चेन व्यवस्था:
    * डिपो व सब-डिपो की संख्या: 101
    * कोल्ड चेन, टीका व सामग्री के लिए वाहनों की संख्या: 70
    * डिपो/सब-डिपो/कोल्ड चेन होल्डर की संख्या: 137
    * एक चक्र के लिए वायल: 37,750
    📢जिलाधिकारी की अपील: ‘एक बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा’
    उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं की टीमों को पूरी ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी अभिभावकों से अपील की है कि जब भी हमारे स्वास्थ्यकर्मी आपके घर आएं, तो अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। ‘एक बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा’ के नारे को ध्यान में रखें। यह अभियान सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के स्वस्थ भविष्य की गारंटी है। आप सब इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि वह ट्रांजिट और मोबाइल टीमों को भी सहयोग करें, ताकि यात्रा करने वाले और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के बच्चों को भी खुराक मिल सके।
    कार्यक्रम में अस्पताल उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक, पीरामल फाउंडेशन, यूनिसेफ़ और डबल्यूएचओ के टीम के द्वारा सहयोगात्मक मोनिट्रिंग किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleवित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत नगर भवन परिसर में विशेष बैंकिंग कैंप आयोजित
    Next Article कमला महोत्सव-2026 की तैयारियाँ तेज, भव्य एवं आकर्षक आयोजन की तैयारी
    admin

    Related Posts

    बिहार विधान परिषद में 8 नए MLC का शपथ ग्रहण कल, दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी नई पारी

    November 22, 2026

    जयनगर में कमला नदी के तट पर पहली बार कला एवं संस्कृति विभाग तथा मधुबनी जिला

    November 22, 2026

    मधुबनी में 25 एवं 26 नवंबर को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं यंत्रों से किसानों को किया जाएगा लाभान्वित

    November 22, 2026

    कमला महोत्सव-2026 की तैयारियाँ तेज, भव्य एवं आकर्षक आयोजन की तैयारी

    November 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    बिहार विधान परिषद में 8 नए MLC का शपथ ग्रहण कल, दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी नई पारी

    By adminNovember 22, 20260

    बिहार की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। बिहार विधान परिषद को…

    जयनगर में कमला नदी के तट पर पहली बार कला एवं संस्कृति विभाग तथा मधुबनी जिला

    November 22, 2026

    मधुबनी में 25 एवं 26 नवंबर को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं यंत्रों से किसानों को किया जाएगा लाभान्वित

    November 22, 2026

    कमला महोत्सव-2026 की तैयारियाँ तेज, भव्य एवं आकर्षक आयोजन की तैयारी

    November 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,221)
    • Breaking News (1,509)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (237)
    • Politics (42)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?