Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार विधान परिषद में 8 नए MLC का शपथ ग्रहण कल, दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी नई पारी

    November 22, 2026

    जयनगर में कमला नदी के तट पर पहली बार कला एवं संस्कृति विभाग तथा मधुबनी जिला

    November 22, 2026

    मधुबनी में 25 एवं 26 नवंबर को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं यंत्रों से किसानों को किया जाएगा लाभान्वित

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»कमला महोत्सव-2026 की तैयारियाँ तेज, भव्य एवं आकर्षक आयोजन की तैयारी
    Bihar

    कमला महोत्सव-2026 की तैयारियाँ तेज, भव्य एवं आकर्षक आयोजन की तैयारी

    adminBy adminNovember 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    23 नवंबर को कमला नदी तट, जयनगर में होगा कमला महोत्सव का आयोजन

    मिथिला की कला, संस्कृति एवं कमला नदी की ऐतिहासिक विरासत को मिलेगी नई पहचान
    मधुबनी

    जिले की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान देने तथा मिथिला की समृद्ध लोक संस्कृति को व्यापक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 23 नवंबर 2026 को जयनगर स्थित कमला नदी तट पर कमला महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
    महोत्सव का आयोजन 23 नवंबर को अपराह्न 3 बजे से कमला नदी तट, जयनगर में निर्धारित है। कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण तथा युवा एवं रोजगार कौशल विकास विभाग के मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, बिहार सरकार के माननीय नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री नीतीश मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
    इसके अतिरिक्त बिहार सरकार की मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, राज्यसभा एवं लोकसभा के माननीय सांसदगण, बिहार विधान परिषद एवं बिहार विधानसभा के माननीय सदस्यगण तथा जिला परिषद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

    कमला महोत्सव का उद्देश्य कमला नदी की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करने के साथ-साथ मिथिला की कला, संस्कृति, परंपरा एवं लोक विरासत को प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन स्थानीय कलाकारों, सांस्कृतिक प्रतिभाओं एवं कला-संस्कृति से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
    जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने कमला महोत्सव को भव्य, आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समारोह का सफल संचालन एवं संपादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
    समारोह के कुशल प्रबंधन, समन्वय एवं संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर को सौंपी गई है। उनके सहयोग के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर), जयनगर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), जयनगर को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है।
    जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि आयोजन स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर सुनिश्चित की जाएं। संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा आपसी समन्वय के साथ आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दें।
    प्रशासन की पहल से आयोजित यह महोत्सव जयनगर सहित संपूर्ण मधुबनी जिले के लिए सांस्कृतिक गौरव का अवसर होगा। प्रशासन का प्रयास है कि कमला महोत्सव-2026 का आयोजन गरिमामय, भव्य एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो तथा मिथिला की सांस्कृतिक पहचान को एक नई ऊंचाई प्राप्त हो।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपल्स पोलियो अभियान: डीएम की अपील – ‘एक भी बच्चा न छूटे’
    Next Article मधुबनी में 25 एवं 26 नवंबर को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं यंत्रों से किसानों को किया जाएगा लाभान्वित
    admin

    Related Posts

    बिहार विधान परिषद में 8 नए MLC का शपथ ग्रहण कल, दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी नई पारी

    November 22, 2026

    जयनगर में कमला नदी के तट पर पहली बार कला एवं संस्कृति विभाग तथा मधुबनी जिला

    November 22, 2026

    मधुबनी में 25 एवं 26 नवंबर को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं यंत्रों से किसानों को किया जाएगा लाभान्वित

    November 22, 2026

    पल्स पोलियो अभियान: डीएम की अपील – ‘एक भी बच्चा न छूटे’

    November 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    बिहार विधान परिषद में 8 नए MLC का शपथ ग्रहण कल, दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी नई पारी

    By adminNovember 22, 20260

    बिहार की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। बिहार विधान परिषद को…

    जयनगर में कमला नदी के तट पर पहली बार कला एवं संस्कृति विभाग तथा मधुबनी जिला

    November 22, 2026

    मधुबनी में 25 एवं 26 नवंबर को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं यंत्रों से किसानों को किया जाएगा लाभान्वित

    November 22, 2026

    कमला महोत्सव-2026 की तैयारियाँ तेज, भव्य एवं आकर्षक आयोजन की तैयारी

    November 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,221)
    • Breaking News (1,509)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (237)
    • Politics (42)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?