Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लद्दाख पर केंद्र की नई पहल, 7 मुद्दों पर LAB-KDA से ड्राफ्ट प्रस्ताव मांगा; अक्टूबर में होगी अगली बैठक

    September 14, 2026

    TMC के संगठनात्मक विवाद पर चुनाव आयोग ने नहीं दिया अंतरिम आदेश, 16 सितंबर तक दस्तावेज जमा करने का निर्देश

    September 14, 2026

    BRICS में चीन का बड़ा प्रस्ताव, एकीकृत बाजार और ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म की पैरवी; भारत सतर्क

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»BRICS में चीन का बड़ा प्रस्ताव, एकीकृत बाजार और ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म की पैरवी; भारत सतर्क
    National

    BRICS में चीन का बड़ा प्रस्ताव, एकीकृत बाजार और ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म की पैरवी; भारत सतर्क

    adminBy adminSeptember 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने BRICS सम्मेलन के समापन सत्र में सदस्य देशों के बीच एकीकृत बाजार बनाने और ओपन-सोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। चीन को आगामी BRICS सम्मेलन की अध्यक्षता मिलने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि शी चिनफिंग इन दोनों मुद्दों को अगले साल के सम्मेलन के प्रमुख एजेंडे में शामिल कराने की कोशिश कर सकते हैं।

    हालांकि, चीन की इस पहल को लेकर भारत में नीति निर्माता और विशेषज्ञ सतर्क नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि चीन के प्रस्ताव से भारत में फिलहाल कोई खास उत्साह नहीं है।

    भारतीय बाजार और घरेलू तकनीक पर पड़ सकता है असर

    BRICS ने अब तक खुद को मुक्त व्यापार क्षेत्र के रूप में विकसित करने से दूरी बनाए रखी है। ऐसे में यदि टैरिफ में कटौती कर सदस्य देशों के बाजारों को एकीकृत करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाता है, तो भारतीय बाजार चीनी उत्पादों और कंपनियों के लिए अधिक खुल सकता है।

    विशेषज्ञों के मुताबिक, पर्याप्त सुरक्षात्मक उपायों के अभाव में इससे भारत के घरेलू उद्योग और स्वदेशी तकनीक के विकास पर दबाव बढ़ सकता है। खासकर ऐसे समय में जब भारत अपनी विनिर्माण क्षमता और घरेलू तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर जोर दे रहा है।

    भारत ने चीन से होने वाले निवेश पर लंबे समय से कड़ी निगरानी बरकरार रखी है। उद्योग जगत की ओर से दबाव के बावजूद भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े नियमों में किसी बड़ी ढील का रुख नहीं अपनाया है।

    चीन पर निर्भरता कम करने की कोशिश में कई देश

    चीनी उत्पादों और कंपनियों को लेकर चिंता केवल भारत तक सीमित नहीं है। जापान, यूरोप और अमेरिका समेत कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं भी चीन पर अपनी आर्थिक और आपूर्ति श्रृंखला संबंधी निर्भरता कम करने की दिशा में कदम उठा रही हैं।

    ऐसे में BRICS के भीतर एकीकृत बाजार की दिशा में चीन की पहल भारत के लिए आर्थिक और रणनीतिक दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    RCEP से बाहर रहने का फैसला

    भारत पहले भी चीन के वर्चस्व वाले क्षेत्रीय व्यापार समझौतों को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर करता रहा है। नवंबर 2019 में भारत ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) समझौते से खुद को अलग कर लिया था।

    भारत की मुख्य चिंताओं में चीन से बड़े पैमाने पर सस्ते सामान के भारतीय बाजार में आने की आशंका शामिल थी। इसके चलते घरेलू उद्योगों पर दबाव बढ़ने की संभावना जताई गई थी।

    भारत इसके बजाय अलग-अलग देशों और समूहों के साथ द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) के जरिए अपने व्यापारिक हितों को आगे बढ़ाने पर जोर देता रहा है। ऐसे में BRICS के तहत एकीकृत बाजार बनाने का चीनी प्रस्ताव भारत के लिए सावधानी से विचार किए जाने वाला मुद्दा बन सकता है।

    BRICS BRICS सम्मेलन Free Trade Agreement FTA Global Economy India China Open Source AI RCEP RCEP Agreement Xi Jinping एकीकृत बाजार ओपन सोर्स AI चीन चीन BRICS प्रस्ताव चीन पर निर्भरता चीनी सामान भारत की व्यापार नीति भारत चीन संबंध भारतीय बाजार शी चिनफिंग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleवायनाड में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, रिश्तेदार के घर मिला शव; काले जादू के आरोप से जांच में नया मोड़
    Next Article TMC के संगठनात्मक विवाद पर चुनाव आयोग ने नहीं दिया अंतरिम आदेश, 16 सितंबर तक दस्तावेज जमा करने का निर्देश
    admin

    Related Posts

    TMC के संगठनात्मक विवाद पर चुनाव आयोग ने नहीं दिया अंतरिम आदेश, 16 सितंबर तक दस्तावेज जमा करने का निर्देश

    September 14, 2026

    LAC पर चीन ने घटाई PLA की तैनाती, भारतीय सेना रही पूरी तरह तैयार: रक्षा मंत्रालय

    September 14, 2026

    सालासर बालाजी के दर्शन से पहले दर्दनाक हादसा, पैदल जा रहे 3 युवकों की मौत

    September 12, 2026

    चीन में ‘खुजली मिटाने’ का अनोखा बिजनेस, प्रोफेशनल तरीके से स्क्रैचिंग की सर्विस

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    लद्दाख पर केंद्र की नई पहल, 7 मुद्दों पर LAB-KDA से ड्राफ्ट प्रस्ताव मांगा; अक्टूबर में होगी अगली बैठक

    By adminSeptember 14, 20260

    केंद्र सरकार और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच केंद्र शासित प्रदेश की संवैधानिक सुरक्षा और…

    TMC के संगठनात्मक विवाद पर चुनाव आयोग ने नहीं दिया अंतरिम आदेश, 16 सितंबर तक दस्तावेज जमा करने का निर्देश

    September 14, 2026

    BRICS में चीन का बड़ा प्रस्ताव, एकीकृत बाजार और ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म की पैरवी; भारत सतर्क

    September 14, 2026

    वायनाड में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, रिश्तेदार के घर मिला शव; काले जादू के आरोप से जांच में नया मोड़

    September 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (789)
    • Breaking News (1,408)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (202)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?