Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
प्रेस विज्ञप्ति —————— जिला जनसंपर्क कार्यालय मधुबनी ———————————————— 03 अगस्त जिलाधिकारी आनंद शर्मा , मधुबनी के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 03 अगस्त को District Emergency Response Facility Cum Training Centre, बेनीपट्टी में आपदा मित्रों के उन्मुखीकरण हेतु एकदिवसीय जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा मित्रों की क्षमता का विकास करना तथा उन्हें विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के दौरान प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करना था, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आम नागरिकों को जागरूक करते हुए आपदा जोखिम न्यूनीकरण…
समाहरणालय, मधुबनी ================= *जिला जनसम्पर्क कार्यालय ==================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 03/08/2026 ================== मधुबनी, 03 अगस्त 2026 जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत आयोजित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराना तथा प्रशासन और जनता के बीच संवाद को…
जनसंपर्क कार्यालय, मधुबनी प्रेस विज्ञप्ति “ऑफिसर फॉर ए डे (Officer for a Day)” कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित मधुबनी, दिनांक 03 अगस्त 2026 भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2026 की थीम “Honoring Freedom, Inspiring Future” (आजादी का सम्मान, भविष्य के लिए प्रेरणा) के अनुरूप युवाओं को सुशासन, नेतृत्व एवं लोकसेवा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा एक अभिनव पहल “ऑफिसर फॉर ए डे (Officer for a Day)” प्रारंभ की जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को निकट से समझने एवं जनसेवा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने…
आज दिनांक 02.08.2026 को श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा हलेश्वर स्थान एवं बगही धाम मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, नियंत्रण कक्ष, मेला क्षेत्र में स्थापित अस्थाई थाना एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही,प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।मेला क्षेत्र में नियमित गश्ती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, महिला श्रद्धालुओं की…
समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधुबनी प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 02 अगस्त 2026 ⸻ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 10,000 स्थानों से जुड़े 1 करोड़ से अधिक युवाओं को किया संबोधित ⸻ 100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी ‘संडे प्रोग्राम’ का शुभारंभ, देशभर के युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ ⸻ मधुबनी के डीआरडीए सभागार में जिला प्रशासन एवं MY Bharat के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत…
समाहरणालय सीतामढ़ी जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–02-08–26 उप विकास आयुक्त, सीतामढ़ी सुश्री श्वेता भारती, आईएएस ने आज समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में आयोजित ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने माननीय प्रधानमंत्री के लाइव वर्चुअल संबोधन से जुड़कर उनके विचारों को गंभीरता से सुना तथा नशामुक्त भारत के निर्माण के संकल्प को और सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में युवाओं को…
सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ऑटो रिक्शा से 80 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान ऑटो रिक्शा की तलाशी लेने पर उसमें रखी 80 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद हुई। मौके से रंजीत रावत और अनुरुद्ध पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी…
सीतामढ़ी जिले में आम नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस जन शिकायत सुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 1 अगस्त 2026 को आयोजित जन सुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। जन शिकायत सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित मामलों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से निष्पादित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेषित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित…
सीतामढ़ी जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से वाहन जांच की जा रही है, ताकि अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही वाहन संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी आपराधिक घटना की आशंका…
सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना कांड संख्या 167/26 में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार इस्तिहार (Proclamation Notice) की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायिक प्रक्रिया के तहत उसके विरुद्ध विधिसम्मत इस्तिहार चस्पा किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि अभियुक्त निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।