Author: admin

अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ से पहले जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस ने 5 अगस्त को अलग-अलग विरोध कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। वहीं, संभावित सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार शाम श्रीनगर में पार्टी समर्थकों के साथ मोमबत्ती मार्च निकालने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिला मुख्यालयों पर प्रस्तावित विरोध कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील भी की। जानकारी के अनुसार, महबूबा…

Read More

नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका स्थित कप्तानगंज में 26 जुलाई को भड़की सांप्रदायिक हिंसा का असर भारत-नेपाल सीमा पर लगातार देखने को मिल रहा है। घटना के दस दिन बाद भी अररिया जिले से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी हुई है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रही हैं। अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र से सटी भारत-नेपाल सीमा पर आम लोगों की आवाजाही पर फिलहाल रोक जारी है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तरह सख्त बनाए रखा गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से…

Read More

कुशीनगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी सौगात मिली है। सांसद विजय कुमार दूबे की पहल पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत छह विकासखंडों में करीब 34.51 किलोमीटर लंबी 21 नई सड़कों के निर्माण को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से जिले के लगभग 100 गांवों के लोगों को बेहतर सड़क संपर्क और आवागमन की सुविधा मिलेगी। इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य मार्गों से मजबूत होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार से जुड़े कार्यों में लोगों को सुविधा मिलेगी। शासन की ओर से जारी…

Read More

जम्मूवासियों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए 6 अगस्त का दिन खास रहने वाला है। भगवती नगर स्थित बहुप्रतीक्षित वेस्ट-टू-वंडर पार्क का गुरुवार शाम 6 बजे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला औपचारिक उद्घाटन करेंगे। तवी नदी के किनारे और अमरनाथ यात्रा बेस कैंप के निकट विकसित यह पार्क पर्यटन के क्षेत्र में जम्मू को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी इससे बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विकसित इस थीम पार्क को ‘तवी वंडर लैंड’ नाम दिया गया…

Read More

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित सलेमपुर पतौरा में मंगलवार रात 25 वर्षीय विवाहिता तैय्यबा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष उन्हें इलाज के लिए राजाजीपुरम स्थित अस्पताल लेकर पहुंचा और इसकी सूचना मायके वालों को दी। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो आरोप है कि ससुराल पक्ष शव छोड़कर वहां से जा चुका था। मृतका के भाई हबीबुर्रहमान की शिकायत पर पारा थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी…

Read More

सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने शादी के बाद बेटी के साथ कथित रूप से हुई परेशानी और शादी से जुड़े खर्चों का विवरण देते हुए कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पुत्री मनीषा कुमारी (उम्र 26 वर्ष) की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार 6 मई 2026 को मिथिलेश कुमार, पिता नवल किशोर राय, निवासी ग्राम एवं पोस्ट पटदौरा, थाना बाजपट्टी, जिला सीतामढ़ी के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है…

Read More

तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को कथित ‘डबल मीनिंग’ टिप्पणी से जुड़े मामले में मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान रिहाई का आदेश जारी किया, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल गई। यह मामला उदयनिधि स्टालिन की एक कथित टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया था, जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी के बाद मामला मद्रास हाई कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद महत्वपूर्ण आदेश सुनाया। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने मामले के…

Read More

दस वर्ष की राजनैतिक जीवन को छोड़कर स्वतंत्र जीवन जीने का संकल्प लिया हूं।आप बहुत अच्छे इंसान है लेकिन राजनीति के काले करतूतों से बेखबर है।श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी,पूज्य मुरली मनोहर जोशी जी की भाजपा कही खो गई है। अटल जी उस राजनीति को काल कोठरी कहा था।जहां धनबल का दबदबा रहता है। अटल जी संसद भवन में एक सांसद के कारण लोकसभा सदन में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए तो उन्होंने कहा चिमटे की नोक वाली बात। वही ईमानदारी पारदर्शिता राष्ट्रवाद एकात्म मानववाद और अंत्योदय वाली भाजपा को ढूंढ़ता हूं। पूंजीवाद से…

Read More

श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला के विभिन्न शिवालयों, मंदिरों, प्रमुख पूजा स्थलों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें। वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर गश्ती टीम लगातार भ्रमणशील है तथा सतत निगरानी रखी जा रही…

Read More

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 03 अगस्त 2026 बैठक में अपर समाहर्ता संजीव कुमार के साथ सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे जबकि अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे। बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण बुडको के कार्यपालक अभियंता एवं जिला युवा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। आपूर्ति विभाग के समीक्षा के क्रम में बताया गया कि नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य 44915 के विरुद्ध अब तक उपलब्धि लगभग 109 प्रतिशत हुई है। निर्देश दिया गया कि टीबी मुक्त भारत अभियान में निर्धारित लक्ष्य के प्राप्ति के निमित सभी…

Read More