Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वर्तमान भाजपा के सिद्धांत।आलेख आग्नेय कुमार निवर्तमान मीडिया प्रभारी भाजपा सीतामढ़ी

    August 4, 2026

    श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    August 4, 2026

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
    National

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    adminBy adminAugust 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक : 03 अगस्त 2026

     

    बैठक में अपर समाहर्ता संजीव कुमार के साथ सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे जबकि अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे।
    बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण बुडको के कार्यपालक अभियंता एवं जिला युवा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया।

    आपूर्ति विभाग के समीक्षा के क्रम में बताया गया कि नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य 44915 के विरुद्ध अब तक उपलब्धि लगभग 109 प्रतिशत हुई है। निर्देश दिया गया कि टीबी मुक्त भारत अभियान में निर्धारित लक्ष्य के प्राप्ति के निमित सभी बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक कर इसके अद्यतन प्रगति की समीक्षा करें।

    प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से लक्षित लाभुकों तक पहुँचना चाहिए तथा कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।
    उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रखंड स्तरीय विधि-व्यवस्था समन्वय समिति एवं प्रखंड स्तरीय विकास समन्वय समिति की बैठक नियमित एवं अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए तथा बैठक की कार्यवाही समय पर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

    संभावित जल संकट की स्थिति की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी चापाकलों एवं नल-जल योजनाओं को हर हाल में क्रियाशील रखा जाए तथा खराब जलापूर्ति योजनाओं की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए। जल संकट संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाय।जिलाधिकारी ने शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा बिजली विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति की निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    इस संबंध में उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचइडी को निर्देशित किया कि जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय करें साथ ही सभी जूनियर इंजीनियर फोन उठाना सुनिश्चित करें।

     

    उन्होंने निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता, नल-जल योजनाओं की कार्यशीलता, कृषि फीडर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति तथा सामान्य विद्युत व्यवस्था का आकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था की पूर्व तैयारी रखने का भी निर्देश दिया गया।
    बैठक में इसके अतिरिक्त दैनिक वर्षापात पर नजर रखने की बात कही गई। संभावित बाढ़ के मद्देनजर समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि सभी विभाग अलर्ट मोड में रहे। आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा बताया गया कि अभी जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं है।

    बैठक में सीमावर्ती बाजारों एवं पंचायतों में संचालित दवा दुकानों के स्टॉक सत्यापन, औषधियों की उपलब्धता तथा वैध लाइसेंस संबंधी जांच नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया गया।

    प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रतिष्ठानों की निगरानी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

    बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया।

    #Sitamarhi #ShwetaBharti #DistrictDevelopment #DistrictCoordinationCommittee #DMMeeting #BiharNews #DevelopmentReview #Administration #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #Government #DistrictAdministration #GoodGovernance #TodayNews #TrendingNews #NationalNews #LiveNews #Bihar

    Administrative Meeting Bihar Administration Bihar News Breaking News Development Committee Development Projects Development Review District Administration District Coordination Committee District Development District Magistrate Sitamarhi DM Meeting Good Governance Government Meeting Government Review Meeting Hindi News India News Latest News Live News National News News Update Shweta Bharti Sitamarhi News Today News Trending News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबाढ़ सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम पर आपदा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Next Article श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
    admin

    Related Posts

    वर्तमान भाजपा के सिद्धांत।आलेख आग्नेय कुमार निवर्तमान मीडिया प्रभारी भाजपा सीतामढ़ी

    August 4, 2026

    श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    August 4, 2026

    बाढ़ सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम पर आपदा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    August 4, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएँ, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश।

    August 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    वर्तमान भाजपा के सिद्धांत।आलेख आग्नेय कुमार निवर्तमान मीडिया प्रभारी भाजपा सीतामढ़ी

    By adminAugust 4, 20260

    दस वर्ष की राजनैतिक जीवन को छोड़कर स्वतंत्र जीवन जीने का संकल्प लिया हूं।आप बहुत…

    श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    August 4, 2026

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    August 4, 2026

    बाढ़ सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम पर आपदा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    August 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (488)
    • Breaking News (1,361)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (172)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?