Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वर्तमान भाजपा के सिद्धांत।आलेख आग्नेय कुमार निवर्तमान मीडिया प्रभारी भाजपा सीतामढ़ी

    August 4, 2026

    श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    August 4, 2026

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को मिलेगा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर
    National

    स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को मिलेगा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर

    adminBy adminAugust 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जनसंपर्क कार्यालय, मधुबनी

    प्रेस विज्ञप्ति

     

    “ऑफिसर फॉर ए डे (Officer for a Day)” कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित

    मधुबनी, दिनांक 03 अगस्त 2026

    भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2026 की थीम “Honoring Freedom, Inspiring Future” (आजादी का सम्मान, भविष्य के लिए प्रेरणा) के अनुरूप युवाओं को सुशासन, नेतृत्व एवं लोकसेवा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा एक अभिनव पहल “ऑफिसर फॉर ए डे (Officer for a Day)” प्रारंभ की जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को निकट से समझने एवं जनसेवा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

    चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा “शैडो ऑफिसर” बनने का अवसर

    कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित छात्र-छात्राओं को जिला पदाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP), अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ “शैडो ऑफिसर (Shadow Officer)” के रूप में कार्य करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान प्रतिभागी प्रशासन के दैनिक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जन शिकायतों के निष्पादन, निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा प्रशासनिक चुनौतियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे।

    नेतृत्व एवं जनसेवा की भावना विकसित करने की पहल

    यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता, नवाचारपूर्ण सोच तथा जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन का एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रशासन एवं समाज के मध्य सेतु के रूप में तैयार करना तथा उन्हें सुशासन की अवधारणा से जोड़ना है।

    कौन कर सकता है आवेदन

    जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थी इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु तैयार गूगल फॉर्म जिला शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी शिक्षण संस्थानों के साथ साझा किया जाएगा।

    प्रश्नों के आधार पर होगा चयन

    गूगल फॉर्म में विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल, सामाजिक संवेदनशीलता एवं समस्या-समाधान दृष्टिकोण का आकलन करने हेतु प्रश्न शामिल किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा तथा उनके उत्तरों के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

    महत्वपूर्ण तिथियाँ

    आवेदन प्रारंभ: तत्काल
    आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त
    चयन परिणाम की घोषणा: 13 अगस्त 2026

    *14 अगस्त को मिलेगा प्रशासन के साथ कार्य करने का अवसर

    चयनित विद्यार्थियों को जिला प्रशासन के इस फ्लैगशिप कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त होगा। 14 अगस्त 2026 को प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अथवा पुलिस पदाधिकारी के साथ संबद्ध किया जाएगा, जहाँ वे पूरे दिन “शैडो ऑफिसर” के रूप में कार्य करते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं, कार्यालयीन कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, बैठकों एवं क्षेत्रीय निरीक्षणों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे। यह अनुभव उन्हें शासन-प्रशासन की वास्तविक कार्यशैली एवं जनकल्याण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को निकट से समझने का अवसर प्रदान करेगा।

    जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों से किया आवेदन का आग्रह

    जिला प्रशासन, मधुबनी जिले के सभी पात्र छात्र-छात्राओं से अपील करता है कि वे इस अनूठी पहल का अधिकाधिक लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें तथा अपने नेतृत्व कौशल, रचनात्मक सोच एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दें।
    DPRO Madhubani

    #IndependenceDay2026 #15August #Youth #Administration #GoodGovernance #India #ViksitBharat #PMModi #IndiaNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #YouthEmpowerment #AzadiKaAmrit #Government #TodayNews #TrendingNews #NationalNews #LiveNews

    15 August 2026 15 August Celebration Administration Administrative System Administrative Working Breaking News Current Affairs Good Governance Government Initiative Hindi News Independence Day Independence Day 2026 India News Indian Government Latest News Live News National News News Update PM Modi Today News Trending News Viksit Bharat Youth Youth Empowerment Youth Program
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleइस दौरान मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी,
    Next Article सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएँ, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश।
    admin

    Related Posts

    वर्तमान भाजपा के सिद्धांत।आलेख आग्नेय कुमार निवर्तमान मीडिया प्रभारी भाजपा सीतामढ़ी

    August 4, 2026

    श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    August 4, 2026

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    August 4, 2026

    बाढ़ सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम पर आपदा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    August 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    वर्तमान भाजपा के सिद्धांत।आलेख आग्नेय कुमार निवर्तमान मीडिया प्रभारी भाजपा सीतामढ़ी

    By adminAugust 4, 20260

    दस वर्ष की राजनैतिक जीवन को छोड़कर स्वतंत्र जीवन जीने का संकल्प लिया हूं।आप बहुत…

    श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    August 4, 2026

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    August 4, 2026

    बाढ़ सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम पर आपदा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    August 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (488)
    • Breaking News (1,361)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (172)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?