Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वर्तमान भाजपा के सिद्धांत।आलेख आग्नेय कुमार निवर्तमान मीडिया प्रभारी भाजपा सीतामढ़ी

    August 4, 2026

    श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    August 4, 2026

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत–संकल्प अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ
    National

    ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत–संकल्प अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ

    adminBy adminAugust 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी

    जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधुबनी

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक : 02 अगस्त 2026

    ⸻

     

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 10,000 स्थानों से जुड़े 1 करोड़ से अधिक युवाओं को किया संबोधित

    ⸻

    100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी ‘संडे प्रोग्राम’ का शुभारंभ, देशभर के युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    ⸻

    मधुबनी के डीआरडीए सभागार में जिला प्रशासन एवं MY Bharat के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

    माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत MY Bharat द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत–संकल्प अभियान 2026’ का आज राष्ट्रव्यापी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के लगभग 10,000 स्थानों से जुड़े 1 करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित किया तथा उन्हें नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत-2047 के निर्माण में अपनी ऊर्जा एवं क्षमता का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया। वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया। इसी के साथ आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी ‘संडे प्रोग्राम’ का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया। देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने डिजिटल एवं मैदानी कार्यक्रमों के माध्यम से ‘नशा मुक्ति संकल्प’ लिया तथा स्वयं को ‘नशा मुक्ति युवा स्वयंसेवक’ के रूप में समाज सेवा हेतु समर्पित किया।

    इसी क्रम में मधुबनी के डीआरडीए सभागार में जिला प्रशासन, मधुबनी एवं MY Bharat, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि नशीले पदार्थों एवं शराब का सेवन व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत घातक है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। अपने संबोधन के उपरांत उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि आगामी सप्ताहों में पूरे मधुबनी जिले में नशामुक्ति को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, युवा क्लबों एवं स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मधुबनी जिला विभिन्न सामाजिक अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहा है और विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान भी जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाया जाएगा।

    विधायक श्री माधव आनंद ने युवाओं के सर्वांगीण विकास में नशामुक्त जीवनशैली की महत्ता पर बल देते हुए उन्हें इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री चंदन कुमार झा, जिला युवा पदाधिकारी (MY Bharat) श्री अमरेन्द्र कुमार अमर, सहायक निदेशक श्री नितेश कुमार पाठक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, MY Bharat एवं एनएसएस के स्वयंसेवक, युवा क्लबों के सदस्य, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    DPRO Madhubani

    #NashaMuktYuva #ViksitBharat #SankalpAbhiyan2026 #DrugFreeIndia #PMModi #NashaMuktBharat #YouthPower #IndiaNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #DrugAwareness #YouthCampaign #ViksitBharat2047 #NationalNews #TodayNews #TrendingNews #LiveNews #India

    Breaking News Current Affairs Drug Awareness Drug Free Campaign Drug Free India Hindi News India Latest News India News Latest News Live News Nasha Mukt Bharat Nasha Mukt Yuva Nasha Mukti Abhiyan Nasha Mukti Sankalp National News News Update PM Modi PM Modi News Sankalp Abhiyan 2026 Today News Trending News Viksit Bharat Viksit Bharat 2047 Youth Campaign Youth News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
    Next Article इस दौरान मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी,
    admin

    Related Posts

    वर्तमान भाजपा के सिद्धांत।आलेख आग्नेय कुमार निवर्तमान मीडिया प्रभारी भाजपा सीतामढ़ी

    August 4, 2026

    श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    August 4, 2026

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    August 4, 2026

    बाढ़ सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम पर आपदा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    August 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    वर्तमान भाजपा के सिद्धांत।आलेख आग्नेय कुमार निवर्तमान मीडिया प्रभारी भाजपा सीतामढ़ी

    By adminAugust 4, 20260

    दस वर्ष की राजनैतिक जीवन को छोड़कर स्वतंत्र जीवन जीने का संकल्प लिया हूं।आप बहुत…

    श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    August 4, 2026

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    August 4, 2026

    बाढ़ सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम पर आपदा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    August 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (488)
    • Breaking News (1,361)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (172)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?