Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन परिसर में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अशोक मंडपम के पास लगी ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा को हटा दिया गया है। पहले भारतीय गवर्नर जनरल को मिला सम्मान एडविन लुटियंस की प्रतिमा के स्थान पर अब स्वतंत्र भारत के पहले और एकमात्र गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह बदलाव भारतीय इतिहास और स्वदेशी विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने किया अनावरण नई प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी. आर. राधाकृष्णन द्वारा किया…
देश की दिग्गज आईटी कंपनी Infosys के संस्थापक नारायण मूर्ति एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले उनके 70 घंटे के वर्किंग वीक वाले बयान ने देशभर में बहस छेड़ दी थी, और अब उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर युवाओं को अहम सलाह दी है। व्हाइट-कॉलर जॉब्स पर खतरे की चिंता पर क्या बोले? नारायण मूर्ति ने उन आशंकाओं पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा जा रहा है कि AI आने वाले समय में व्हाइट-कॉलर जॉब्स को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल और भारतीय बाजार में AI टूल्स को लेकर चिंता…
झारखंड के पूर्वी क्षेत्र में स्थित पोटका प्रखंड के रोलाडीह मौजा में प्रस्तावित पत्थर खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया है। करीब 7 एकड़ 40 डिसमल भूमि पर खनन पट्टे के प्रस्ताव को ग्रामसभा में सर्वसम्मति से नामंजूर कर दिया गया। यह ग्रामसभा 29 जुलाई 2025 को क्रिस्टल माइनिंग पार्टनर सुधांशु शेखर समेत अन्य आवेदकों द्वारा दिए गए आवेदन के संदर्भ में आयोजित की गई थी, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। “जान देंगे मगर पहाड़ नहीं देंगे” के नारे से गूंजा इलाका ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों का विरोध उग्र रूप में सामने आया। लोगों ने…
हरियाणा सरकार जल्द ही गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर के बोर्ड का पुनर्गठन करने की तैयारी में है। यह जानकारी राज्य के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने विधानसभा में दी। मंत्री ने बताया कि मंदिर बोर्ड का पूर्व कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो चुका है, जिसके बाद से नए बोर्ड के गठन की प्रक्रिया लंबित है। विधानसभा में उठा मामला यह मुद्दा मूल रूप से बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स द्वारा उठाया गया था। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति में स्पीकर की अनुमति के बाद कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने सदन में इस प्रश्न को रखा। विधानसभा में…
एसटीएफ, बिहार और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई एसटीएफ, बिहार एवं सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सशस्त्र गिरोह का कुख्यात ₹25,000 का इनामी अपराधी सूरज पाठक गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष राममनोहर उर्फ गणेश शर्मा की हत्या के मामले (गढ़ा थाना कांड संख्या-79/25) सहित डुमरा थाना कांड संख्या-462/25 में वांछित था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के उपलक्ष्य में सोनबरसा थाना अंतर्गत इदरवा उच्च विद्यालय के प्रांगण में एक भव्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02), सीतामढ़ी के नेतृत्व में आयोजित इस खेल उत्सव ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एक सशक्त संदेश भी दिया।इस अवसर पर अधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासित एवं संयमित जीवन की नींव भी रखते हैं। आयोजन का मुख्य केंद्र ‘नशा मुक्ति’ रहा। विशेष रूप से महिला शक्ति को जागरूक करते…
सहियारा थानांतर्गत एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित 108 लीटर नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।[25/02, 12:45 pm] +91 91990 97465: सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जन शिकायत सुनवाई का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 25/02/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुन आगे की कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।[25/02, 2:55 pm] +91 91990 97465: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के क्रम में भिट्ठा…
उक्त संदर्भ में, निम्नलिखित पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई है: साथ ही, जिले के सभी अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट हिदायत दी जाती है कि वे कांड के अनुसंधान का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पूर्ण, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। कांड दैनक समय पर समापन सुनिश्चित किया जाए। आदेश की अवहेलना, अनुसंधान में शिथिलता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
समाहरणालय, सीतामढ़ी(जिला जनसम्पर्क कार्यालय)प्रेस विज्ञप्तिदिनांक : 26.02.2026राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सीतामढ़ी जिले में भूकंप परिदृश्य आधारित जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस व्यापक पूर्वाभ्यास का उद्देश्य संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन करना तथा संबंधित विभागों की तत्परता को परखना रहा।इस क्रम में जिले के कुल छः चिन्हित स्थलों पर एक साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिनमें —सदर अस्पताल (मॉडल हॉस्पिटल),इंडस्ट्रियल एरिया,जिला योजना भवन (समाहरणालय परिसर),श्री कृष्णा पेट्रोल पंप, लगमा,रिलायंस ट्रेंड्स,एस.आई.टी. इंजीनियरिंग…
पटना हाई कोर्ट ने दानापुर के पूर्व विधायक रीतलाल यादव की नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा की एकलपीठ ने खगौल थाना कांड संख्या 171/2025 से जुड़े मामले में गुरुवार को यह फैसला सुनाया। यह मामला रंगदारी के माध्यम से धन उगाही, आपराधिक दबाव के जरिए निजी और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने तथा संगठित आपराधिक गिरोह संचालित करने जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा हुआ है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी की सुनियोजित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। याचिकाकर्ता 13 जून 2025 से न्यायिक हिरासत में हैं और नियमित जमानत…