Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–30–08–2026 आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न सीतामढ़ी। आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती, सिविल सर्जन डॉ. रविन्द्र कुमार यादव, जिला योजना पदाधिकारी श्री संतोष सुमन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जेयाउद्दीन जावेद, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राघवेंद्र मणि त्रिपाठी,…
जिला जन संपर्क कार्यालय,सीतामढ़ी प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 29 अगस्त 2026 संभावित जल संकट से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तत्परता से कार्य करें : जिलाधिकारी कम वर्षापात के कारण संभावित जल संकट की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, सीतामढ़ी द्वारा संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पेयजल की उपलब्धता, “हर घर नल का जल” योजना की वर्तमान स्थिति, भू-जल स्तर की स्थिति तथा वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश…
सीतामढ़ी, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के अवसर पर सीतामढ़ी पुलिस ने महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी से ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड के लिए उपलब्ध कराए गए 25 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इनमें 15 स्कूटर और 10 मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित ने वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। स्कूल-कॉलेज से बाजार तक होगी निगरानी अभया ब्रिगेड की महिला पुलिस पदाधिकारी और कर्मी इन वाहनों के माध्यम से जिले के विभिन्न संवेदनशील एवं सार्वजनिक स्थानों पर नियमित गश्ती करेंगी। इनमें…
रक्षाबंधन के अवसर पर सीतामढ़ी में भावनात्मक पहल देखने को मिली। किशोरियों ने पुलिस अधीक्षक अमित रंजन को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया। इस दौरान एसपी ने बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई और किशोरियों को स्नेह एवं मिठाइयां भेंट कीं। बाल सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रतिबद्ध एसपी अमित रंजन ने कहा कि सीतामढ़ी पुलिस बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, मानव तस्करी और बाल विवाह की रोकथाम के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों…
मधुबनी, 28 अगस्त 2026। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और उन्हें पुलिस की मौजूदगी का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला। नई स्कूटी के साथ शहर की सड़कों पर उतरीं पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा एवं सहयोग का संदेश दिया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। पुलिस केंद्र परिसर से फ्लैग मार्च की शुरुआत हुई। इस दौरान एएसपी रश्मि ने फीता काटकर पुलिस दीदियों के दल को रवाना किया। नई स्कूटी के साथ शहर में निकला मार्च अभया…
मधुबनी, 28 अगस्त 2026। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को ‘सेवा-संवाद-समाधान’ अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर समाहर्ता राजेश कुमार ने आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से जुड़े कार्यों में आने वाली परेशानियों को दूर करना और प्रशासन तथा जनता के बीच सीधे संवाद को मजबूत करना है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने ऑनलाइन और…
सीतामढ़ी, 26 अगस्त 2026। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीतामढ़ी-II को बड़ी सफलता मिली है। SSB और STF सीतामढ़ी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 68 किलोग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। SSB की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को प्राप्त विश्वसनीय आसूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। द्वितीय-कमान-अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट धीरज कुमार के मार्गदर्शन और सहायक कमांडेंट दीपक मिश्रा के नेतृत्व में 51वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी गोरहारी के जवानों…
सीतामढ़ी, 25 अगस्त 2026। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीतामढ़ी-II के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 8.500 किलोग्राम गांजा और 900 ग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद होने का दावा किया गया है। SSB की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त को प्राप्त आसूचना के आधार पर 51वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी धरहरवा के कार्मिक भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नाका ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे एक…
सीतामढ़ी, 28 अगस्त 2026। 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीतामढ़ी-II के बटालियन परिसर में शुक्रवार को भावपूर्ण रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द्वितीय-कमान-अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट धीरज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधिमंडल और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संस्थान की बहनों ने SSB के अधिकारियों एवं जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी। इस दौरान बहनों ने जवानों के सुख-शांति, अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और सुरक्षा की कामना की। जवानों ने महसूस किया ‘घर से…
सीतामढ़ी, 28 अगस्त 2026। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सात निश्चय-3’ के तहत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के अंतर्गत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने प्राप्त परिवादों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान की दिशा में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। भूमि विवाद से लेकर पेंशन और राशन कार्ड तक की शिकायतें जनसुनवाई में…