Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जिलाधिकारी ने जितवारपुर विलेज को क्राफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने की परियोजना का किया निरीक्षण

    August 30, 2026

    मधुबनी बाईपास से सुगम होगा आवागमन” : जिला पदाधिकारी

    August 30, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने फीता काटकर जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का किया शुभारंभ

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
    Bihar

    आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

    adminBy adminAugust 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–30–08–2026

    आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
    सीतामढ़ी। आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती, सिविल सर्जन डॉ. रविन्द्र कुमार यादव, जिला योजना पदाधिकारी श्री संतोष सुमन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जेयाउद्दीन जावेद, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, डीआरडीए निदेशक श्री राजेश भूषण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री कमल सिंह सहित शिक्षा, कृषि, आईसीडीएस, पशुपालन एवं जीविका विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैरगनिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्री सुनील कुमार गौड़ भी बैठक में शामिल हुए।
    बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री सुल्तानिया ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि एवं जल संसाधन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में जिले की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा आकांक्षी जिला सूचकांक में सीतामढ़ी की रैंकिंग में सुधार लाने हेतु ठोस प्रयास करने का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी ने कहा कि आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़े क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित करना है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँच सके। उन्होंने विशेष रूप से बैरगनिया प्रखंड में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए बीडीओ श्री गौड़ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    बैठक में इस कार्यक्रम हेतु तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही पीरामल फाउंडेशन की टीम ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की और विभिन्न सूचकांकों पर जिले की प्रगति से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किए।
    बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए बैठक का समापन किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसंभावित जल संकट से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तत्परता से कार्य करें : जिलाधिकारी
    Next Article राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने डुमरा इंडोर स्टेडियम में खेल गतिविधियों का किया उद्घाटन।
    admin

    Related Posts

    जिलाधिकारी ने जितवारपुर विलेज को क्राफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने की परियोजना का किया निरीक्षण

    August 30, 2026

    मधुबनी बाईपास से सुगम होगा आवागमन” : जिला पदाधिकारी

    August 30, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने फीता काटकर जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का किया शुभारंभ

    August 30, 2026

    उप विकास आयुक्त ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति को लेकर की मीटिंग,

    August 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    जिलाधिकारी ने जितवारपुर विलेज को क्राफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने की परियोजना का किया निरीक्षण

    By adminAugust 30, 20260

    *समाहरणालय, मधुबनी* *जिला जनसंपर्क कार्यालय* *प्रेस विज्ञप्ति* *जिलाधिकारी ने जितवारपुर विलेज को क्राफ्ट विलेज के…

    मधुबनी बाईपास से सुगम होगा आवागमन” : जिला पदाधिकारी

    August 30, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने फीता काटकर जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का किया शुभारंभ

    August 30, 2026

    उप विकास आयुक्त ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति को लेकर की मीटिंग,

    August 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (645)
    • Breaking News (1,384)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (194)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?