Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
मधुबनी, 31 अगस्त 2026। जिले में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण और विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को विभागवार समीक्षा की। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता मौजूद रहे। बैठक में ‘मधुबनी फर्स्ट’ पोर्टल पर दर्ज भूमि की आवश्यकता से संबंधित प्रविष्टियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न अंचलों में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए अलग-अलग विभागों द्वारा मांगी गई भूमि की स्थिति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित…
मधुबनी। महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में मधुबनी जिले को महत्वपूर्ण सुविधा मिली है। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने किया। उन्होंने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और यहां महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंसा या किसी अन्य प्रकार के संकट…
। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और जलप्रलय के बाद नदियों में शव बहकर आने की घटनाओं के बीच रविवार को सिंघिया दास टोला के समीप गंगा नदी के तट पर दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने गंगा की तेज धारा में शवों को बहते देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस नहीं पहुंची तो सफियासराय थाना प्रभारी संजीत कुमार मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को…
नेपाल पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर 3 बजे तक नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद कुल 788 शव बरामद किए गए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 264 मौतें चितवन में हुई हैं, इसके बाद नवलपरासी ईस्ट में 194, नवलपरासी वेस्ट 120, गोरखा 58, नुवाकोट 52, धाडिंग 50, तनहुन 37 और रसुवा 13 मौतें हुईं। इससे पहले, नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) ने बताया था कि दोपहर 1 बजे तक 2502 लोग लापता थे और कई प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान जारी है। पहचान न हो पाने वाले शवों को देश भर…
गंडक नदी के जलस्तर में रविवार को तेजी से वृद्धि दर्ज की गई। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से सुबह आठ बजे जहां 1.24 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था, वहीं शाम छह बजे तक डिस्चार्ज बढ़कर 1,77,800 लाख क्यूसेक पहुंच गया। यानी दस घंटे में डिस्चार्ज में 53,800 क्यूसेक की वृद्धि हुई। सुबह आठ बजे बराज के अपस्ट्रीम का जलस्तर 354.40 फीट दर्ज किया गया था, जो शाम छह बजे बढ़कर 356.30 फीट हो गया। इस तरह जलस्तर में 1.90 फीट की वृद्धि हुई। वहीं डाउनस्ट्रीम का जलस्तर भी सुबह के 351.60 फीट से बढ़कर शाम को 353.60 फीट…
*समाहरणालय, मधुबनी* *जिला जनसंपर्क कार्यालय* *प्रेस विज्ञप्ति* *जिलाधिकारी ने जितवारपुर विलेज को क्राफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने की परियोजना का किया निरीक्षण* *प्रवेश मार्ग से ही क्राफ्ट विलेज की विशिष्ट पहचान सुनिश्चित करने एवं मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश* *मधुबनी, 29 अगस्त 2026।* *जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा द्वारा आज राजनगर प्रखंड अंतर्गत जितवारपुर विलेज को क्राफ्ट विलेज के रूप में विकसित किए जाने की परियोजना का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के विभिन्न घटकों, निर्माण कार्यों एवं प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं सभी स्टेकहोल्डर्स…
*समाहरणालय, मधुबनी* ================= *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ==================== *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक – 29/08/2026* *“मधुबनी बाईपास से सुगम होगा आवागमन” : जिला पदाधिकारी* *मधुबनी की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, बाईपास निर्माण स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण* *भूमि अधिग्रहण के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश, बाईपास निर्माण पर डीएम की नजर* जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने आज एनएच-527A के अंतर्गत लगभग 5.27 किलोमीटर लंबाई वाले मधुबनी बाईपास निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बता दें कि यह परियोजना भारतमाला…
*समाहरणालय, मधुबनी* ================= *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* =================== *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 29/08/2026* ================== ⬛️ *सात निश्चय योजना-3 एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मारर गांव में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का किया गया शुभारंभ।* * —– *जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने फीता काटकर जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का किया शुभारंभ।* * *मधुबनी, 29 अगस्त 2026* * सात निश्चय योजना पार्ट-3 तथा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जीविका एवं कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में मधुबनी जिले के जगतपुर पंचायत के मारर गांव में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी आनंद शर्मा के द्वारा किया गया। सात निश्चय योजना-3 तथा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना…
समाहरणालय, सीतामढ़ी जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 29 अगस्त 2026 उप विकास आयुक्त ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति को लेकर की मीटिंग, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर उप विकास आयुक्त ,सीतामढ़ी सुश्री श्वेता भारती ने आज पुनौरा धाम मंदिर परिसर स्थित सभाकक्ष में मंदिर निर्माण एवं परिसर के समग्र विकास कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी, संबंधित अभियंतागण तथा मंदिर निर्माण कार्य कर रही एजेंसी अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एजेंसी द्वारा मंदिर एवं मंदिर परिसर निर्माण कार्यों की…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–29–08–2026 राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने डुमरा इंडोर स्टेडियम में खेल गतिविधियों का किया उद्घाटन। मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण ,पुष्प अर्पित किए। मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय खेल दिवस–2026 के अंतर्गत फिट इंडिया अभियान के तहत स्थानीय डुमरा इंडोर स्टेडियम में जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया ने विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं उपस्थित युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने स्वयं भी खेल गतिविधियों में सहभागिता की। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर…