Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    October 15, 2026

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में सखी वन स्टॉप सेंटर के नए भवन का शुभारंभ, संकट में महिलाओं को एक छत के नीचे मिलेगी मदद
    Bihar

    मधुबनी में सखी वन स्टॉप सेंटर के नए भवन का शुभारंभ, संकट में महिलाओं को एक छत के नीचे मिलेगी मदद

    adminBy adminAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी। महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में मधुबनी जिले को महत्वपूर्ण सुविधा मिली है। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने किया। उन्होंने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

    कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और यहां महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंसा या किसी अन्य प्रकार के संकट से प्रभावित महिलाओं को एक ही स्थान पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना इस केंद्र का प्रमुख उद्देश्य है।

    इस अवसर पर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने जिले की महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट की स्थिति में वे बिना झिझक सखी वन स्टॉप सेंटर से संपर्क करें। उन्होंने घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, मानव तस्करी और अन्य प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं से सरकार की ओर से उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

    डीएम ने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से संकटग्रस्त और पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इनमें चिकित्सीय सहायता, कानूनी मदद, पुलिस सहायता, एफआईआर/डीआईआर दर्ज कराने में सहयोग, मनो-सामाजिक परामर्श और आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएं शामिल हैं।

    नवनिर्मित भवन के शुरू होने से जिले की महिलाओं के लिए इन सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम होने की उम्मीद है। यह केंद्र न केवल संकट की स्थिति में महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूक करने का भी माध्यम बनेगा।

    कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और महिला एवं बाल विकास निगम की टीम ने जिले की अधिक से अधिक महिलाओं तक केंद्र की सेवाओं और जागरूकता का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवम धाकड़, सहायक आरक्षी अधीक्षक रश्मि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्योति रानी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस)-सह-नोडल पदाधिकारी, महिला विकास निगम डॉ. ललिता कुमारी, जिला मिशन समन्वयक, DHEW अंजनी कुमार झा, जिला समन्वयक, सक्षम आंगनवाड़ी एवं मिशन पोषण 2.0 स्मित प्रतीक सिन्हा, लैंगिक विशेषज्ञ DHEW शिवराम मेहरा, वन स्टॉप सेंटर मधुबनी की केंद्र प्रशासक सुषमा कुमारी, वन स्टॉप सेंटर झंझारपुर की केंद्र प्रशासक साइना मिर्जा, लेखा सहायक पारस कुमार, परामर्शी दीपशिखा सिंह समेत महिला एवं बाल विकास निगम की पूरी टीम मौजूद रही।

    कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार झा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    #Madhubani #SakhiOneStopCentre #OneStopCentre #WomenSafety #WomenEmpowerment #BiharNews #MadhubaniNews #WomenHelpline #BiharGovernment #AnandSharma

    Anand Sharma Bihar Government Bihar News Bihar Women Welfare Madhubani News Madhubani One Stop Centre One Stop Centre Madhubani Sakhi One Stop Centre Women Empowerment Women Safety आनंद शर्मा घरेलू हिंसा मधुबनी डीएम मधुबनी समाचार महिला एवं बाल विकास निगम महिला सशक्तिकरण महिला सहायता केंद्र महिला सुरक्षा महिलाओं के लिए सरकारी सहायता सखी वन स्टॉप सेंटर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमुंगेर में गंगा नदी के तट पर मिले 2 अज्ञात शव, नेपाल की बाढ़ में बहकर आने की आशंका
    Next Article मधुबनी में विकास परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता की समीक्षा, डीएम ने समय पर NOC जारी करने के दिए निर्देश
    admin

    Related Posts

    CM Hemant Soren के पैतृक गांव पहुंचीं पूर्णिमा नीरज सिंह, रुपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    ‘SIR की आड़ में काटे गए विपक्षी दलों के वोट’, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार चुनाव आयोग पर बोला हमला

    October 10, 2026

    कुशीनगर में जायदाद विवाद का खूनी अंजाम, पहली पत्नी ने बच्चों संग मिलकर की पति की हत्या

    October 10, 2026

    उमर सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, हर जिले में आंदोलन का एलान; नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    By adminOctober 15, 20260

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण…

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026

     सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,425)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?