Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
सीतामढ़ी, 5 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को उनके उत्पादों की ब्रांड पहचान और प्रभावी विपणन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र, सीतामढ़ी के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्वेषक श्री भीमसेन, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक सुश्री प्रिया भारती तथा अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों और उनके समाधान की जानकारी दी…
सीतामढ़ी, 5 अगस्त 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, सीतामढ़ी शाखा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान शिविर के आयोजन में प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ बिहार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, सीतामढ़ी का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराए गए रक्त संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना…
सीतामढ़ी, 5 सितंबर 2026। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने और जरूरत के अनुसार नई परिसंपत्तियों के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर योजनाओं के चयन और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश के आलोक में ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद आधारभूत संरचनाओं और परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण को लेकर कार्ययोजना तैयार करने पर विचार किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थानीय जरूरत और…
सीतामढ़ी, 5 सितंबर 2026। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीतामढ़ी-II ने 202.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक नेपाली तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। एसएसबी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बाह्य सीमा चौकी सोनबरसा और इंदरवा के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर विशेष नाका ड्यूटी लगाई थी। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 324(31) के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान जवानों ने एक नेपाली तस्कर के कब्जे से 202.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके बाद…
सीतामढ़ी। सुरसंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 486 लीटर शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, शराब बरामदगी के मामले में तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
सीतामढ़ी। सुप्पी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन महतो, सुनील महतो और अरुण कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में सुप्पी थाना कांड संख्या 270/26 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
मेहसौल थाना कांड संख्या 234/26, जो अपहरण से संबंधित मामले में दर्ज है, के अप्राथमिकी अभियुक्त अमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी थाना कांड संख्या 713/21, जो दंगा से संबंधित मामले में दर्ज है, के अभियुक्त हेमंत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
सीतामढ़ी। बैरगनिया थाना पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने 3 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरया टोला अशोगी के समीप की गई। संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान 4.41 ग्राम कोकीन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया। बरामद पदार्थ का अनुमानित मूल्य करीब 2 लाख 20 हजार 500 रुपये बताया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बि कुमार, निवासी पचटक राम, थाना बैरगनिया, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है। मामले को लेकर बैरगनिया थाना कांड संख्या 220/26 दर्ज किया…
सीतामढ़ी। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र MLC चुनाव 2026 को लेकर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा की ओर से जिले के परिहार प्रखंड में मतदाता मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मतदाताओं के साथ एनडीए के पदाधिकारी, साथी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 सितंबर 2026 को परिहार प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। पहला कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे प्रखंड जदयू कार्यालय परिसर, परिहार में होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे राजकीय उच्च विद्यालय परिसर, नरंगा में मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं, तीसरा कार्यक्रम शाम 4 बजे…